संतरे का जूस पीने के फायदे: इम्युनिटी बढ़ाए, पाचन सुधारे और दिल को रखे स्वस्थ

Date:

[ad_1]

होमफोटोlifestyle

इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक, संतरे का जूस देता है कई जबरदस्त फायदे

Last Updated:

संतरे का जूस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन-C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. आयुष विशेषज्ञों के अनुसार सही समय और संतुलित मात्रा में ताजा संतरे का जूस पीने से सर्दी-खांसी, थकान और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सकता है.

आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह त्वचा को निखारने, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होता है. जिन लोगों को कमजोरी, थकान या भूख न लगने की समस्या होती है, उनके लिए भी संतरे का जूस लाभकारी है.

 संतरे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं इसके साथ ही हमारे शरीर के अंगों को भी अच्छे से संचालित करने में सहायता करते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.

संतरे का जूस स्वाद में जितना लाजवाब होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है. आयुष विशेषज्ञों के अनुसार संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए संतरे का जूस काफी लाभकारी साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संतरे का जूस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और रक्तचाप संतुलित रखने में सहायक हो सकता है. नियमित लेकिन संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं.

 विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि जूस में अतिरिक्त चीनी न मिलाएं. संतरे में प्राकृतिक मिठास पहले से मौजूद होती है, इसलिए अतिरिक्त शुगर से बचना चाहिए. मधुमेह के मरीज भी डॉक्टर की सलाह से सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं.

हालांकि, संतरे का जूस सही तरीके से और सही समय पर पीना जरूरी है. चिकित्सक के मुताबिक सुबह खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में जूस पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर जिन्हें गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है. बेहतर है कि नाश्ते के बाद या दिन में किसी भी समय ताजा निकाला हुआ जूस पिया जाए. पैकेट वाले जूस की बजाय घर पर ताजा संतरे का रस निकालकर पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है.

कुल मिलाकर, अगर सही मात्रा और सही समय पर संतरे का जूस पिया जाए तो यह शरीर को ताजगी, ऊर्जा और रोगों से लड़ने की ताकत देता है. आयुष विशेषज्ञ भी इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. आप यदि ऊर्जा से भरपूर रहना चाहते हैं तो आपको सेंटर का जूस जरूर पीना चाहिए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related