[ad_1]
Last Updated:
Bareilly News: यूपी के बरेली निवासी और इस्लामी विद्वान और आला हजरत के पोते मौलाना असजद रजा खान को सऊदी अरब में उनके कुछ साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसको लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने नरेंद्र मोदी हुकूमत से हस्तक्षेप करने की मांग की और आंदोलन की धमकी दी.
मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी की सरकार से रिहाई की मांग
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से जुड़े एक धार्मिक मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सुन्नी उलेमा मौलाना असजद रजा खान को सऊदी अरब में उनके कुछ साथियों के साथ गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है. इस घटना के बाद बरेली के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है.
मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने कहा कि मौलाना असजद रजा खान को जल्द से जल्द रिहा कराया जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार इस मामले में सऊदी अरब की सरकार से बातचीत करे, ताकि मौलाना असजद रजा खान और उनके साथियों की जल्द रिहाई हो सके.
इस्लामी विद्वान और आला हजरत के पोते
बताया जा रहा है कि मौलाना असजद रजा खान बरेली के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और आला हजरत के पोते हैं. उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और धार्मिक संगठनों में चिंता बढ़ गई है. कई लोग इस मामले में भारत सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.
सरकार को आंदोलन की धमकी
मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने कहा कि अगर सरकार की ओर से इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और मौलाना की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेगा.
उन्होंने यह भी कहा कि मौलाना असजद रजा खान एक सम्मानित धार्मिक व्यक्तित्व हैं और उनकी गिरफ्तारी से उनके अनुयायियों में निराशा है. ऐसे में सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कूटनीतिक स्तर पर पहल करनी चाहिए, ताकि जल्द समाधान निकल सके.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
[ad_2]
Source link
