सुई की नोक से लेकर शादी की पूरी शॉपिंग, कम दाम और बेहतरीन क्वालिटी में करें, देखिए लोकेशन

Date:

[ad_1]

Last Updated:

कानपुर के बाजार शहर के दिल में बसे हैं और शॉपिंग के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं. चाहे ब्रांडेड शोरूम की तलाश हो, शादी की शॉपिंग हो या घर के रोजमर्रा के सामान की जरूरत, कानपुर के प्रमुख बाजार नवीन, पीपीएन, सीसामऊ, गोविंद नगर और किदवई नगर हर चीज़ आसानी से उपलब्ध कराते हैं.

कानपुर की नवीन मार्केट शहर के सबसे बड़े और प्रमुख बाजारों में से एक है. यह बाजार शहर के बीचो-बीच स्थित है और यहां बड़ी संख्या में लोग शॉपिंग के लिए आते हैं. यहां आपको बेहतरीन ब्रांडेड शोरूम के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं. नवीन मार्केट खासतौर पर कानपुर कॉटन और चिकनकारी के कपड़ों के लिए भी प्रसिद्ध है. शाम के समय लोग चक्र चौहान और स्थानीय स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.

नवीन मार्केट के बगल में ही कानपुर की पीपीएन मार्केट स्थित है. यह मार्केट भी बड़े-बड़े शोरूम के लिए प्रसिद्ध है. यहां आपको कपड़े, जूते, घड़ियां और एसेसरीज सहित हर प्रकार का ब्रांडेड सामान आसानी से मिल जाता है. छात्रों और युवाओं के बीच यह मार्केट खासतौर पर लोकप्रिय है, क्योंकि यहां किफायती दामों में फैशनेबल कपड़े, घड़ियां और कॉस्मेटिक उपलब्ध होते हैं. पीपीएन मार्केट कानपुर की पुरानी मार्केट के बीच चौराहे से लेकर अंदर की गलियों तक फैली हुई है.

कानपुर की सीसामऊ बाजार कानपुर के सबसे पुराने और फेमस बाजारों में से एक है. शादी की शॉपिंग के लिए यह एक परफेक्ट जगह हो सकती है. यहां लहंगे, वैवाहिक साड़ियां, लड़कों के लिए कपड़े और वेस्टर्न आउटफिट सभी अफॉर्डेबल रेट में उपलब्ध हैं. इसके अलावा घर के जरूरी सामान जैसे प्लास्टिक के बर्तन, क्रॉकरी और अन्य चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं. तंग गलियों में बड़ी-बड़ी दुकानों में आपकी जरूरत का हर सामान बेहद कम कीमत में उपलब्ध होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर दक्षिण की प्रमुख बाजारों में गोविंद नगर बाजार सबसे जाना-माना है. यहां आपको हर क्वालिटी और हर वैरायटी का सामान आसानी से मिल जाता है. घर की जरूरत का सामान, कपड़े, जूते, पूजा-पाठ का सामान और अन्य जरूरी चीजें सभी एक ही जगह उपलब्ध हैं. यह बाजार सस्ते से लेकर महंगे सामान तक हर प्रकार की वैरायटी के लिए मशहूर है. कानपुर की यह सबसे व्यस्ततम और दक्षिण की सबसे प्रमुख बाजारों में से एक है.

कानपुर का किदवई नगर बाजार भी दक्षिण की सबसे बड़ी बाजारों में से एक है. यहां की 40 दुकान और किदवई नगर चौराहा की मार्केट बेहद प्रसिद्ध हैं. 40 दुकानों में आपको हर तरह का सामान बेहद कम रेट में मिल जाएगा, आपकी जरूरत का हर सामान यहां उपलब्ध है. सुई की नोक से लेकर शादी की पूरी शॉपिंग तक. वहीं किदवई नगर बाजार में बड़े-बड़े ब्रांडेड शोरूम और लग्जरी आइटम भी मिलते हैं. अगर आप कम पैसों में हर जरूरत का सामान लेना चाहते हैं, तो 40 दुकान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related