सुल्तानपुर की ये 5 कॉलोनियां हैं सबसे सुरक्षित, यहां लोग बेफिक्र होकर करते है निवास

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Sultanpur 5 Safe Colonies: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह और उसका परिवार ऐसे स्थान पर रहे, जहां सुरक्षा, शांति और बेहतर माहौल मिले. आज के समय में लोग घर खरीदते या बसते समय सबसे पहले उस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास का वातावरण और सुविधाओं को देखते है. यही कारण है कि शहरों में कुछ कॉलोनियां ऐसी होती है. जिन्हें सुरक्षित और रहने के लिए बेहतर माना जाता है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भी कई ऐसी कॉलोनियां है. जहां बेहतर सुरक्षा, साफ-सफाई और शांत माहौल के कारण लोग रहना पसंद करते है. इन इलाकों में पुलिस की निगरानी, अच्छी आबादी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहती है. अगर आप भी सुल्तानपुर में सुरक्षित रहने के लिए अच्छी कॉलोनी की तलाश कर रहे है, तो आज हम आपको जिले की 5 सबसे सुरक्षित कॉलोनियों के बारे में बताने जा रहे है. जहां लोग बेफिक्र होकर रहते है.

मउहरिया कॉलोनी सुल्तानपुर बस स्टैंड से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है. यह एक नया मोहल्ला बसा है. यहां पर साफ सुथरा सड़कें और 90 डिग्री कोण में कॉलोनिया डेवलप की गई है. यहां पर इसके साथ ही अगर आप शांति और सुकून वाला मोहल्ला ढूंढ रहे है तो यह सबसे उपयुक्त मोहल्ला है क्योंकि यहां पर ट्रैफिक का ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव भी कम रहता है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह मोहल्ला भी काफी अच्छा है.

पुलिस लाइन के बगल स्थित करौंदिया मोहल्ला सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है. सुल्तानपुर शहर के पश्चिमी छोर पर मौजूद करौंदिया मोहल्ला सुरक्षा शांति और स्वच्छता के मामले में काफी अच्छा मोहल्ला माना जाता है. यहां पर जिले के सहित वरिष्ठ पत्रकार वकील और डॉक्टर रहते हैं. इसके साथ ही इसी मोहल्ले के बगल जिले का महिला थाना और पुलिस लाइन भी मौजूद है. यहां पर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग होती रहती है.

मेजरगंज मोहल्ले की स्थिति की बात करें तो यह रामलीला मैदान के बगल स्थित है. यहां पर इस समय किराना की दुकानें, कपड़े की दुकान जूते चप्पल की दुकान, हार्डवेयर,इलेक्ट्रिकल सामान, अलमारी- बक्सा बनाने की दुकान आदि स्थित हैं. जहां पर सिर्फ सुल्तानपुर के ही लोग नहीं बल्कि आसपास के पड़ोसी जिलों के लोग भी खरीददारी करने के लिए आते हैं. इसके साथ ही मेजरगंज मोहल्ले में आवासीय मकान में बने हैं जहां पर एक घनी आबादी निवास करती है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह मोहल्ला काफी बेहतर माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दरियापुर सुल्तानपुर का एक ऐसा मोहल्ला है. जिसका संबंध ब्रिटिश काल से रहा है क्योंकि दरियापुर चौराहे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है. इसके साथ ही यह शाहगंज चौकी से नजदीक होने की वजह से यहां पर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग होती रहती है. कोतवाली नगर से भी इसके दूरी मात्र 500 मीटर है.

सबसे प्राचीन मोहल्ले में सुल्तानपुर का विवेक नगर मोहल्ला एक है. यह सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से काफी नजदीक होने की वजह से यहां पर रेलवे पुलिस फोर्स यानी कि RPF की पेट्रोलिंग होती रहती है. इसके साथ ही यहां पर मधुसूदन इंटर कॉलेज और भी अन्य स्कूल भी हैं. इसकी वजह से छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस लगातार यहां पर पेट्रोलिंग करती रहती है. यही कारण है कि यह मोहल्ला काफी सुरक्षित है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related