सेमीफाइनल में क्यों भारी है दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा, आंकड़े देखकर रह जाएंगे हैरान, सैंटनर को स्कीम भिड़ाना पड़ेगा

Date:

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है और सेमीफ़ाइनल में एक ऐसी भिड़ंत होने जा रही है, जिसका इतिहास रोमांच, बदला और बेहद करीबी मुकाबलों से भरा रहा है. कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में जब दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने होंगे, तो यह सिर्फ़ एक मैच नहीं बल्कि दो क्रिकेट संस्कृतियों की टक्कर होगी.

दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में शानदार लय में रही हैं. लेकिन आंकड़ों और इतिहास की कसौटी पर देखें तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नज़र आता है. अतीत के नतीजे और मौजूदा फॉर्म, दोनों ही प्रोटियाज़ के पक्ष में कहानी कहते हैं.

टी20 विश्व कप में SA का दबदबा

न्यूज़ीलैंड को पहली बार दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2007 टी20 विश्व कप में हार झेलनी पड़ी थी. वह मुकाबला 6 विकेट से और पाँच गेंद शेष रहते समाप्त हुआ था. इसके बाद 2009 में दोनों के बीच एक बेहद कम स्कोर वाला रोमांचक मैच हुआ, जिसमें कीवी टीम महज़ 1 रन से हार गई. 2010 संस्करण में दक्षिण अफ्रीका ने 13 रन से जीत दर्ज की. उस मैच में जैक कॉलिस और चॉर्ल्स लैंग्वेट  ने दो-दो विकेट लेकर जीत की नींव रखी थी.2014 टी20 विश्व कप में एक और करीबी मुकाबला देखने को मिला. दक्षिण अफ्रीका ने 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो रन से जीत दर्ज की. उस मैच में डेल स्टेन ने चार विकेट लेकर कीवी बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी थी, जबकि हाशिम अमला की 41 रन और पॉल ड्यूमनी की 86 रन की पारी ने जीत सुनिश्चित की.

2026 में भी वही कहानी

दोनों टीमों की आख़िरी भिड़ंत टी20 विश्व कप 2026 के 24वें मैच में हुई थी, जहाँ दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. न्यूज़ीलैंड ने 176 रन बनाए थे, लेकिन प्रोटियाज़ ने महज़ 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड मिलर और एडन मार्करम नाबाद लौटे, और एक बार फिर साबित हुआ कि दबाव की घड़ी में दक्षिण अफ्रीका अधिक संतुलित नज़र आती है.

सेमीफ़ाइनल से पहले समीकरण

इतिहास गवाह है कि न्यूज़ीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. हालांकि, कीवी टीम को कम आंकना भूल होगी. मिचेल सैंटनर की कप्तानी में यह टीम संतुलित और आक्रामक दोनों है. दूसरी ओर एडन मार्करम की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है. गेंदबाज़ी आक्रमण में रबाडा, नॉर्टजे और एनगिडी जैसे नाम हैं, तो बल्लेबाज़ी में डिकॉक, मिलर और स्टब्स जैसे मैच विजेता मौजूद हैं.

टी20 विश्व कप 2026: दोनों टीमों की स्क्वाड

दक्षिण अफ्रीका
एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना माफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.

न्यूज़ीलैंड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी.

सेमीफ़ाइनल में इतिहास और वर्तमान आमने-सामने होंगे. दक्षिण अफ्रीका के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त है, लेकिन न्यूज़ीलैंड के पास खोने को कुछ नहीं. ईडन गार्डन्स की भीड़, नॉकआउट का दबाव और फाइनल का सपना इन सबके बीच यह तय है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक और यादगार मुकाबला देखने को मिलेगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related