स्प्लिट्सविला 7 स्टार मयंक पवार का निधन, 37 की उम्र में ली आखिरी सांस, 7 बार रहे मिस्टर इंडिया, सदमे में फैंस

Date:

[ad_1]

Last Updated:

‘स्प्लिट्सविला 7’ से पहचान बनाने वाले 37 साल के मयंक पवार का निधन हो गया है. सात बार ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीत चुके मयंक फिटनेस जगत का बड़ा नाम थे. उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 फरवरी 2026 को निधन की पुष्टि की गई, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया. हाल ही में उन्होंने 1 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मयंक पवार का निधन कैसे हुआ है फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ के फेमस कंटेस्टेंट और फिटनेस चैंपियन मयंक पवार का निधन हो गया है. वह 37 साल के थे. उनके निधन की खबर से टेलीविजन और फिटनेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. मयंक ने हाल ही में 1 जनवरी 2026 को अपना 37वां जन्मदिन मनाया था. उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चला है.

मयंक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं. पोस्ट में लिखा, ‘एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. कृपया प्रार्थना और याद में शामिल हों. ऊं शांति.’

1 जनवरी को मनाया था 37वां जन्मदिन

मयंक का जन्म 1 जनवरी 1989 को हुआ था और उन्होंने हाल ही में 1 जनवरी 2026 को अपना 37वां जन्मदिन मनाया था. मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. परिवार ने श्रद्धांजलि सभा की जानकारी दी है, जो 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक दिल्ली के संग्राम पार्क, राणा प्रताप बाग में स्थित वाल्मीकि मंदिर में होगी.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related