‘हमले से पहले मोबाइल पर मैसेज आता है कि…’, ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा यूपी का युवक, बताई वहां की स्थिति

Date:

[ad_1]

रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या के बाद इजरायल पर हो रहे हैं. हमलों से वहां मजदूरी करने गए रायबरेली के एक युवक का परिवार दहशत में है. परिजनों के मुताबिक, इजरायल में दहशत का आलम यह है कि फोन से बात करने में भी यह युवक डरता है. कई बार यह कहकर फोन काट देता है कि जब बंकर में सुरक्षित स्थिति मे होंगे, तब बात होगी.

यहां गुरबक्शगंज थाना इलाके में सतांव के रहने वाले बृजेश मई 2024 मे इजराइल गए थे. परिजनों का कहना है कि जब से गए हैं, वहां स्थिती कम या ज़्यादा ऐसे ही रही है. अब जब कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद अचानक ज़्यादा हमले शुरू हुए, तो सरकार ने एक ऐप हर नागरिक को दिया है.

ऐप से जनता को मिलता है अलर्ट

इसी ऐप पर मिसाइल गिरने से पहले एलर्ट आ जाता है, जिससे लोग सुरक्षित बंकरों मे पहुंच जाते हैं. ब्रजेश के भाई सुरेश बताते हैं कि ताजा हालात में पूरे परिवार की नींद उड़ गई है. रात में आंख खुल जाती है, तो दहशत में नींद नहीं आती है. उधर ब्रजेश की पत्नी भी पति के वहां रहने से परेशान हैं और कहती हैं कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है.

रात में नहीं आती नींद

बृजेश के भाई सुरेश बताते हैं कि इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की बात सुनकर मेरी रातों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि मेरा भाई इजरायल के अरद शहर में राज मिस्त्री का काम करने गया हुआ था, जो अभी वापस नहीं लौटा है. उसी की चिंता में पूरा परिवार युद्ध की बात सुनकर दहशत में है. आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह अपने नागरिकों के सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी.

पत्नी सपना को सता रही पति के सुरक्षा की चिंता

बृजेश की पत्नी सपना बताती हैं कि उन्हें अपने पति के सुरक्षित वतन वापसी की चिंता सता रही है. वह बताती हैं कि जब भी वह टीवी मोबाइल या अखबार पर अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध की खबरें देखती हैं, तो उन्हें अपने पति की बेहद चिंता हो जाती है. कई बार तो वह फोन पर ही रोने लगते हैं.

लोकल 18 से बात करते हुए भी वह फफक-फफक कर रो पड़ी वह बताती है कि वर्ष 2024 में जब से इजरायल गए हुए हैं. तब से लेकर अब तक सिर्फ उन्होंने अपने पति का चेहरा फोन पर ही देखा है. वह कहती हैं कि अब तो ऐसा लगता है कि जल्द ही हमारे पति वापस अपने बताना आ जाए.

फोन पर बजता है अलर्ट का अलार्म

वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करते हुए इजरायल के अरद शहर में मौजूद बृजेश कुमार ने बताया कि वह टेल अवीव से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर हैं. जब भी कोई हमला होने वाला होता है, तो उनके फोन पर अलर्ट का अलार्म बजने लगता है. इससे वह सभी लोग बनाकर के अंदर छुप जाते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related