हमेशा ताजी, जबरदस्त कुरकुरी…बागेश्वर की ये जलेबी 4 दशक से सबकी फेवरेट, इतनी सस्ती कहीं नहीं

Date:

[ad_1]

Last Updated:

सुबह होते ही यहां कड़ाही में खौलते देसी घी और चाशनी की खुशबू दूर तक फैल जाती है. यह मशहूर जलेबी टंगड़िया स्वीट्स में बनती है, जो बागनाथ मंदिर को जाने वाली गली में है. लोकल 18 से भरत टंगड़िया बताते हैं कि तीन दशक से अधिक समय से उनकी दुकान स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है. स्वाद और गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया. इस महंगाई के दौर में भी यहां जलेबी मात्र 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाएगी.

बागेश्वर. उत्तराखंड के पहाड़ों में मिठाइयों की अपनी अलग पहचान है, लेकिन अगर बात जलेबी की हो तो बागेश्वर की एक खास दुकान का नाम सबसे पहले लिया जाता है. गांव से लेकर शहर तक इस जलेबी का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. यह मशहूर जलेबी टंगड़िया स्वीट्स में बनती है, जो बागनाथ मंदिर को जाने वाली गली में स्थित है. सुबह होते ही यहां कड़ाही में खौलते देसी घी और चाशनी की खुशबू दूर तक फैल जाती है. राह चलते लोग भी रुककर ताजा जलेबी का स्वाद लेने से खुद को रोक नहीं पाते हैं.

क्यों इतनी स्पेशल

लोकल 18 से दुकान के संचालक भरत टंगड़िया बताते हैं कि यह दुकान साल 1985 से लगातार संचालित हो रही है. तीन दशक से अधिक समय से यह दुकान स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी पहली पसंद बनी हुई है. उन्होंने स्वाद और गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया. यही वजह है कि ग्राहकों का भरोसा आज भी कायम है. इस महंगाई के दौर में भी यहां जलेबी मात्र 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है. जहां बड़े शहरों में जलेबी की कीमत 250 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गई है, बागेश्वर में इतने किफायती दाम पर शुद्ध और ताजा जलेबी मिलना लोगों को आकर्षित करता है.

दुकान संचालक मंगल टंगड़िया के मुताबिक, उनके यहां की जलेबी हमेशा ताजा मिलेगी. ग्राहक के सामने ही घोल को कड़ाही में डाला जाता है, सुनहरी होने के बाद उसे सीधे गरम चाशनी में डुबोया जाता है. गरमा-गरम, कुरकुरी और रसीली जलेबी का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. किसी भी खुशी के मौके पर या फिर सुबह की चाय के साथ टंगड़िया स्वीट्स की जलेबी जरूर लाई जाती है. त्योहारों और मेलों के समय तो यहां लंबी कतारें भी लग जाती हैं. गांवों से भी लोग खासतौर पर यहां जलेबी लेने पहुंचते हैं.

बार-बार खींच लाएगा मन

बागनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी इस दुकान पर रुकना नहीं भूलते हैं. कई लोग तो अपने रिश्तेदारों के लिए पैक कराकर जलेबी ले जाते हैं. अगर आप भी बागेश्वर आएं और असली पहाड़ी अंदाज में बनी ताजा, सस्ती और स्वादिष्ट जलेबी का आनंद लेना चाहते हैं, तो बागनाथ जाने वाली गली में स्थित टंगड़िया स्वीट्स जरूर पहुंचें. यहां का स्वाद एक बार चख लिया, तो बार-बार आने का मन करेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related