हीटवेव में भी स्टाइल! गर्मियों की ये खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी दिल्ली में यहां बिक रही धड़ल्ले से, देखें Photos

Date:

[ad_1]

होमफोटोDelhi

गर्मियों की ये खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी दिल्ली में यहां बिक रही धड़ल्ले से

Last Updated:

Delhi Artificial Jewelry Market: दिल्ली के सदर बाजार, सरोजिनी मार्केट, करोल बाग और लाजपत नगर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ी है. गोल्ड पॉलिश, सिल्वर पॉलिश और पीतल में उपलब्ध ज्वेलरी 50 से 2000 रुपए तक की है.

गर्मियां शुरू होते ही दिल्ली के सदर बाजार, सरोजिनी मार्केट और करोल बाग जैसे मार्केट के साथ-साथ लाजपत नगर में भी अलग-अलग दुकानों पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भरमार है. इन दिनों जबसे सोना-चांदी महंगा हुआ है. तबसे लगातार ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है.

आर्टिफिशियल ज्वेलरी में गर्मियों के लिए इस बार कानों के बड़े और छोटे हर आकार के झुमके मार्केट में उपलब्ध हैं. यही नहीं, गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई अंगूठियां भी इस बार खूब डिमांड में हैं. रंग बिरंगे हार, कानों की बालियां, मांग टीका और बिंदी से लेकर चूड़ियां सब कुछ नई डिजाइन में आ गया है.

आर्टिफिशियल ज्वेलरी में आपको गोल्ड पॉलिश के अलावा सिल्वर पॉलिश और पीतल में भी कई आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल जाएंगे. इसके अलावा मोती की ज्वेलरी, मोती के हार और तमाम तरह के आर्टिफिशियल ज्वेलरी समर कलेक्शन के तौर पर मार्केट में आ चुकी हैं. इस बार सब की डिजाइन सब की कीमत और सब का रंग रूप एकदम अलग है. यह आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा देंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बात करें अभी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत की तो फिलहाल कीमत भी इनकी 50 रुपए से लेकर 1400 रुपए के अंदर है. 2000 रुपए तक की आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी मार्केट में उपलब्ध है. यानी जैसी आपकी पॉकेट वैसी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जैसा आपका बजट हो वैसी खरीदारी आप शादी पार्टी या ऑफिस के लिए रोज ड्रेस के अनुसार बदल बदल कर अगर पहनने के लिए चाहिए तो उसकी भी खरीदारी कर सकते हैं. आर्टिफिशियल खूबसूरत ज्वेलरी से मार्केट सज कर तैयार हो चुके हैं.

अगर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदनी है तो फिलहाल यह समय शुरू हो चुका है. अभी मार्केट में समर कलेक्शन के हिसाब से नए आर्टिफिशियल ज्वेलरी मार्केट में आ चुकी है. जिसे आप स्कूल कॉलेज से लेकर शादी पार्टी और रोज ऑफिस पहन के जाने के लिए भी खरीदारी कर सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related