[ad_1]
Last Updated:
UP News: जीजा साली का मजाक मस्ती का रिश्ता होता है. मगर, कई बार ये हंसी मजाक से बढ़कर विवाद में बदल जाता है. ऐसा ही ग्रेटर नोएडा में कुछ देखने को मिला. यहां एक साली थाने पहुंच गई अपने जीजा की शिकायत लेकर.
सांकेतिक तस्वीर.
ग्रेटर नोएडा: जीजा और साली का रिश्ता बड़ा ही तकरार भरा होता है. अक्सर नोंक-झोंक देखने को मिलती है. दोनों ही एक-दूसरे के साथ मजाक का कोई मौका नहीं छोड़ते. मगर, यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक जीजा को अपनी साली के साथ मस्ती करना भारी पड़ गया. होली वाले दिन जीजा ने पेंट उठाया और साली पर डाल दिया. इससे साली गुस्सा गई और आव देखा न ताव थाने पहुंच गई. अब पुलिस जांच में जुट गई है.
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र का मामला है. म्यु सेक्टर निवासी एक महिला अपनी मौसी के यहां कासना गांव होली खेलने गई थी. वहीं पास में उसका जीजा भी रहता है. सभी होली के दिन रंगों से खेल रहे थे. मजाक मस्ती चल रही थी. तभी जीजा को शरारत सूझी. उसने पास में रखा हुआ पेंट अपनी साली पर डाल दिया. पेट में थिनर या कोई ज्वलनशील पदार्थ मिला हुआ था, जिससे युवती का चेहरा खराब हो गया. यह देख आपस में मामला बिगड़ गया.
युवती ने अपने जीजा से इलाज करने के लिए कहा तो जीजा मुकर गया. इसके बाद युवती ने जीजा के खिलाफ कासना कोतवाली में शिकायत दी. कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि युवती की तरफ से शिकायत मिली है. पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि दोनों एक ही परिवार से जुड़े हुए लोग हैं. इसलिए पुलिस दोनों को थाने बुलाकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश कर रही है. युवती इलाज करने की जिद पर अड़ी हुई है. यदि आपसी सहमति बनती है तो समझौते के जरिए विवाद खत्म कराया जाएगा. अन्यथा जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा जानबूझकर चेहरे पर पेंट डाला गया, जिसके कारण उनकी बेटी का चेहरा लाल पड़ गया है. अगर यह पेंट आंख में चला जाता तो उनकी बेटी की आंख खराब होने का खतरा पैदा हो जाता. पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. वहीं युवती ने इलाज कराने की मांग की है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
