[ad_1]
Last Updated:
Mirzapur News: होली से पहले 3 मार्च को चंद्रग्रहण लग रहा है. इस दौरान मां विंध्यवासिनी धाम के कपाट बंद रहेंगे और भक्तों को दर्शन नहीं मिल पाएगा. आइए जानते हैं कि मंदिर में दर्शन कब तक नहीं होगा और होली को लेकर विंध्यवासिनी धाम में क्या व्यवस्थाएं हैं.
मिर्जापुर: होली से पहले चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्र ग्रहण को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम का गर्भगृह दर्शन के लिए बंद रहेगा. मां विंध्यवासिनी धाम में तीन बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक मां के धाम में दर्शन पूजन बंद रहेगा. इस बार जो चंद्र ग्रहण लग रहा है, उसे खग्राश चंद्र ग्रहण के नाम से जाना जाएगा. होली वाले दिन भी मां विंध्यवासिनी धाम में चरण स्पर्श पर पूरी तरीके से रोक रहेगी. विंध्य पंडा समाज के मंत्री भालू पाठक ने बताया कि चंद्रग्रहण के दिन मां का धाम 3:20 से बंद रहेगा, जहां रात्रि में श्रृंगार के बाद धाम भक्तों के लिए खुलेगा.
इतने बजे तक मंदिर के कपाट बंद
श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने लोकल 18 से बताया कि चंद्रग्रहण के दिन मां विंध्यवासिनी का धाम करीब 5 घंटे तक बंद रहेगा. मां विंध्यवासिनी का कपाट 3.20 से लेकर 8.00 बजे तक बंद रहेगा. दर्शन-पूजन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. झांकी से भी दर्शन नहीं हो सकेगा, क्योकि मां का श्रृंगार 7.30 बजे से होता है. ऐसे में कपाट श्रृंगार के बाद खोल दिया जाएगा. चंद्रग्रहण के बाद दर्शन व पूजन सुचारू रूप से होगा. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे धाम को धुला जाएगा और धुलने के बाद ही दर्शन के लिए मां का कपाट खोला जाएगा.
होली पर रहेगा यह इंतजाम
भानु पाठक ने बताया कि होली के दिन भी मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन व पूजन सुचारू रूप से चलेगा. मां के धाम में चरण स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. अन्य दर्शन आराम और सुचारू रूप से चलेंगे. चार पहर की आरती के होगी और समय से दर्शन-पूजन होगा. भक्तों के लिए अन्य सुविधाएं भी होली को लेकर की जाएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
[ad_2]
Source link
