₹100 किलो वाली ये अनोखी सब्जी, सरसों तेल, जीरा-राई, प्याज में होती है तैयार, खाने वाले कहते हैं वाह! जानें रांटी की कुकू से रेसिपी

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Bakla Sabji Recipe: रांची के आसपास के गांवों में बकला की खेती होती है. बकला एक टेस्टी सब्जी है, जिसका भुजिया खासतौर पर बनाया जाता है. हरमू की कुकू बताती हैं कि यह महंगी बिकती है लेकिन स्वादिष्ट होती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के गांव में खासतौर पर बकला की खेती बड़े पैमाने पर होती है. दरअसल, बकला एक छोटा सिम की तरह सब्जी होती है. जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. खासतौर पर इसका भुजिया बनाया जाता है. इसको बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग है. इसे पानी में उबाल के भुजिया बनाया जाता है और खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

रांची के हरमू की रहने वाली ग्रहणी कुकू बताती हैं कि हम लोग हमेशा यह सब्जी बनाकर खाते हैं. बाजार में यह बहुत महंगी बिकती है. यह करीबन ₹100 किलो के भाव बिकती है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा. इसीलिए हम थोड़ा भी खरीद कर लाते हैं और घर में बनाते हैं. एकदम चटपटा फ्लेवर आता है. अगर आप अच्छे से बना ले तो फिर क्या कहना.

इस तरीके से बनाएं इसका भुजिया

कुकू बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको बकला लेना होगा और इसको पानी में अच्छे से उबालना होगा. कम से कम 5 से 10 मिनट उबालने के बाद गैस में कढ़ाई चढ़ा लें. इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालें, जिसमें जीरा और राई का फॉरेन डालें, तेज पत्ता डालें, एक प्याज काट कर डाल दें और प्याज को गोल्डन फ्राई होने दें. इसके बाद आप इसमें बकला डाल दें.

जहां बकला बहुत ही लेट से पकता है. इसको पकाने में बड़ा टाइम लगता है. इसीलिए इसको पहले गर्म पानी में उबालना पड़ता है और भुजने में भी करीबन 15 से 20 मिनट का समय लगता है. जहां आंच थोड़ी हल्का रखें और ढक दें तो काफी सॉफ्ट तुरंत हो जाएगी. इसके बाद इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर डालकर मिला ले व 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपको मैगी मसाला डालना है.

लीजिए बनकर तैयार हो गई आपकी सब्जी

लीजिए बनकर तैयार हो गया आपका बकला का एकदम स्वादिष्ट भुजिया. इसको हम लोग खासतौर पर चावल के साथ खाते हैं. अगर यह भुजिया है तो फिर हमें किसी सलाद सब्जी किसी चीज की जरूरत पड़ती ही नहीं है. खाने में बड़ा ही चटपटा खट्टा मीठा फ्लेवर आता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा भी और विटामिन सी काफी अच्छी होती है. शरीर में ताकत भी मिलता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related