20 साल पहले खाली हाथ आए थे गुमला! आज लाखों में कमाई, बच्चों को बनाया अफसर – News18 हिंदी

Date:

[ad_1]

X

20 साल पहले खाली हाथ आए थे गुमला! आज लाखों में कमाई, बच्चों को बनाया अफसर

 

arw img

Success Story: जहां आज के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. वहीं लोहरदगा के एक अनपढ़ किसान बिलेंद्र साहू ने अपनी मेहनत से सफलता की नई इबारत लिख दी है. कभी छोटे से खेत से शुरुआत करने वाले बिलेंद्र आज गुमला के टोटाम्बी में 20 एकड़ जमीन पर आधुनिक खेती कर रहे हैं. पारिवारिक मजबूरियों के कारण कभी स्कूल न जा सके बिलेंद्र पिछले 20 वर्षों से मटर, गोभी और सरसों जैसी फसलों के जरिए सालाना लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. इस साल उन्होंने अकेले 12 एकड़ में मटर की बंपर पैदावार की है. उनकी इस कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खेती की कमाई से ही उन्होंने न सिर्फ जमीन खरीदी और घर बनाया, बल्कि अपने 5 बच्चों को उच्च शिक्षा भी दिलाई जिनमें से दो अब सरकारी सेवा में हैं. बिलेंद्र का कहना है कि खेती में जोखिम जरूर है, लेकिन अगर लगन और अनुभव हो तो यह किसी भी नौकरी से बेहतर है. उनकी यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने गांव-घर में ही रहकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related