2040 तक चांद पर पहुंचेगा भारतीय

Date:

[ad_1]

Last Updated:

आईआईटी कानपुर के टेककृति कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने युवाओं से अपने अंतरिक्ष सफर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि डर हर किसी को लगता है, लेकिन परिवार का साथ उसे ताकत में बदल देता है. उन्होंने आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की सीख दी. साथ ही उन्होंने कहा कि 2040 तक एक भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा, जिसके लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

कानपुर. आईआईटी कानपुर में आयोजित टेककृति कार्यक्रम के दौरान पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने युवाओं से खुलकर बातचीत की और अपने अंतरिक्ष सफर के अनुभव साझा किए. उन्होंने बेहद सरल शब्दों में बताया कि अंतरिक्ष में जाने का फैसला आसान नहीं होता, डर सभी को लगता है, लेकिन अगर परिवार का साथ हो तो वही डर ताकत में बदल जाती है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अंतरिक्ष में जाने की तैयारी शुरू की, तब उनके मन में भी कई सवाल और डर थे. लेकिन उनके परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, यही वजह रही कि वह इस चुनौती को स्वीकार कर सके और अपने सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े.

परिवार बना सबसे बड़ी ताकत
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि साल 2020 में उनकी एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग शुरू हुई थी, जो करीब पांच साल तक चली. इस दौरान कई कठिन दौर आए, लेकिन परिवार का समर्थन हमेशा उनके साथ रहा. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े फैसले में परिवार का साथ बहुत जरूरी होता है. जब उन्होंने अंतरिक्ष में जाने का अंतिम फैसला लिया, तब उनके परिवार ने उन्हें पूरा समर्थन दिया.  उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जिस दिन उन्हें अंतरिक्ष मिशन के लिए चुने जाने की जानकारी मिली, वह उनकी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था उस पल को वह कभी नहीं भूल सकते. सैनिक के लिए मुश्किल जैसा कोई शब्द नहीं कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सैनिक के लिए मुश्किल जैसा कोई शब्द नहीं होता. अगर लक्ष्य तय कर लिया जाए, तो उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर युवा को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए. मुश्किल हालात में घबराने की बजाय उनका सामना करना चाहिए. अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.

2040 तक चंद्रमा पर पहुंचेगा भारतीय
शुभांशु शुक्ला ने भारत के अंतरिक्ष भविष्य को लेकर भी बड़ी बात कही, उन्होंने बताया कि साल 2040 तक एक भारतीय चंद्रमा पर कदम रखेगा. इसके लिए इसरो लगातार काम कर रहा है और कई अहम मिशन तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा. टेक्नोलॉजी और युवाओं की मेहनत से भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है. अंत में उन्होंने युवाओं से कहा कि जिंदगी से मुश्किल शब्द को हटा दीजिए और अपने सपनों के पीछे पूरी ताकत से लग जाइए, क्योंकि जब इरादे मजबूत होते हैं, तो अंतरिक्ष जैसी ऊंचाई भी दूर नहीं रहती.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related