70s के सुपरस्टार अमोल पालेकर को मिलेगा खास सम्मान, META लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Date:

[ad_1]

Last Updated:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर अमोल पालेकर को भारतीय थिएटर और सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए खास सम्मान दिया जा रहा है. उन्हें 2026 में होने वाले महिंद्रा एक्सिलेंस इन थिएटर (META) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. ये इवेंट दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमोल पालेकर को मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर अमोल पालेकर को मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें भारतीय थिएटर और सिनेमा में दशकों तक दिए गए अपने योगदान के लिए दिया जाने वाला है.

लोगों के दिलों में बसे हैं किरदार

अमोल पालेकर ने अपने करियर में थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है. उनके निभाए गए किरदारों में उन्होंने जान फूंक दी. उन्होंने थिएटर की दुनिया में तो खूब एक्सपेरिमेंट किया. 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा में वह छाए हुए रहे. उस दौर में वह मेकर्स की पहली पसंद हुआ करते थे. खासतौर पर मिडिल क्लास इंसान की भूमिकाएं तो उनके लिए ही लिखे जाते थे.उनके निभाए रोल आज भी लोगों के जहन में बसे हैं.

100 से अधिक शहरों के थिएटर ग्रुप्स होंगे शामिल

अपने करियर में आमोल ने छोटी सी बात, चितचोर, भूमिका, बातों बातों में और गोलमाल जैसी फिल्मों में अपने रोल से लोगों का दिल जीत लिया था. बात अगर इस साल होने वाले इस फेस्टिवल की करें तो इसमें 20 से ज्यादा राज्यों और 100 से अधिक शहरों के थिएटर ग्रुप्स ने इसमें हिस्सा लिया. इन नाटकों में करीब 60 अलग-अलग भाषाओं और बोलियों का इस्तेमाल किया गया.इन सभी एंट्री में से मेटा सेक्रेटेरिएट ने 10 नाटकों को शॉर्टलिस्ट किया है, जो फेस्टिवल के दौरान 13 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड के लिए मुकाबला करेंगे.

बता दें कि मेटा 2026 की जूरी में थिएटर जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली है. इसके अलावा फेस्टिवल में कुल 13 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाने वाले हैं. इनमें बेस्ट प्रोडक्शन, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टेज डिजाइन, बेस्ट लाइट डिजाइन, बेस्ट साउंड एंड म्यूजिक डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट लीड एक्टर (पुरुष और महिला), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (पुरुष और महिला), बेस्ट ओरिजिनल स्क्रिप्ट, बेस्ट एंसेंबल और बेस्ट कोरियोग्राफर जैसी कैटेगरी शामिल हैं.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related