ताजमहल कैसे रहता है ठंडा? सदियों पहले बनाई गई थी ये खास योजना, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Date:

[ad_1]

X

सदियों पुरानी इंजीनियरिंग! रोशनदान और डिजाइन से ठंडा रहता है ताजमहल

 

arw img

Agra Taj Mahal: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है. इसका निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में 1632 से 1653 के बीच कराया था. करीब 20 हजार कारीगरों ने 22 साल में इसे तैयार किया. खास बात यह है कि उस समय बिजली नहीं थी, फिर भी इसे ठंडा रखने की व्यवस्था की गई थी. ताजमहल में ऐसे रोशनदान बनाए गए हैं जो दिन में रोशनी देने के साथ-साथ चारों ओर से ठंडी हवा अंदर लाते है. पूरी इमारत को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्राकृतिक वेंटिलेशन बना रहे. लगभग 17 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस परिसर में उद्यान और खुला वातावरण भी ठंडक बनाए रखने में मदद करते है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related