bareilly double murder case | bareilly news today | बरेली में डबल मर्डर केस

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Bareilly News: बरेली में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत खूनी संघर्ष में बदल गई. सनकी दामाद ने गुस्से में आकर अपनी ही सास और साले की चाकू से गोदकर दिनदहाड़े हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के जरिए इस दोहरे हत्याकांड की कड़ियां जोड़ रही है.

Zoom

बरेली में दामाद ने की सास और सेल की हत्या

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दामाद ने रिश्तों का कत्ल कर दिया. आपसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वहां सुलह के बजाय मौत का तांडव होगा. आरोपी अफसर खान ने अपनी ही सास आसमां और साले आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया.

सुलह के लिए बुलाई गई थी पंचायत, अचानक चला चाकू
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अफसर खान ने 8 साल पहले अपनी चचेरी बहन साइमा से लव मैरिज की थी. शादी के बाद तक चीजें सामान्य थी लेकिन, बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. जिसके बाद साइमा अफसर का घर छोड़ अपने मायके में रहने लगी थी. इसी झगड़े को खत्म करने और समाधान निकालने के लिए सोमवार को गांव के ही पार्षद राशिद के घर पर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया था. जब घर के सभी सदस्य मौजूद थे और बातचीत चल रही थी, तभी अचानक कहासुनी बढ़ गई. गुस्से में आकर अफसर ने पास रखे चाकू से अपनी 54 वर्षीय सास आसमां और 20 वर्षीय साले आदिल पर हमला कर दिया. उसने दोनों पर इतने प्रहार किए कि वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े.
यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ होटल में थी पत्नी, पीछे से पुलिस लेकर पहुंच गया पति, रंगे हाथों पकड़ा

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. परिजन आनन-फानन में घायल मां-बेटे को लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस हमले में अफसर की पत्नी साइमा भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, जांच तेज
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ की गई है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया गया है ताकि घटना के समय की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी टीमें
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना आपसी रंजिश और गुस्से का परिणाम है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related