[ad_1]
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट लाइव: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने 16 मार्च 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान इनेलो (INLD) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को मतदान से अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए था, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए था. बडोली ने चुनाव में निष्पक्षता की मांग करते हुए चमत्कारिक नतीजों की उम्मीद जताई और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग धन-बल के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें इसके पुख्ता सबूत दिखाने चाहिए कि किसने और कितने रुपये दिए. हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए इस मतदान में इनेलो के विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया, जिसे बडोली ने लोकतंत्र के लिए अनुचित बताया.
दरअसल इस बार राज्यसभा में खाली हुई 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि बाकी 11 सीटों के नतीजे आज शाम घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग पूरी होने के बाद आज शाम को ही मतगणना होने के साथ राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.
इस बार बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है. एनडीए की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, बीजेपी नेता नितिन नवीन और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू) और भाजपा के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार भी मैदान में हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के लिए समर्थन जुटाने में जुटा है.
ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव ने सियासी नाटक का रूप ले लिया है. कांग्रेस ने अपने एक लापता विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उधर हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव मैदान में हैं. हरियाणा से राज्यसभा पहुंचने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है.
Rajya Sabha Chunav Result Live: पहले दिन से ही मेरा अंदाजा था कि हम जीतेंगे- बीजेपी के शिवेश कुमार
राज्यसभा चुनाव जीतने पर बीजेपी के शिवेश कुमार ने कहा, ‘पहले दिन से ही मैं कह रहा था कि हम एक हैं, और मैं नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने बिहार से रविदास समाज का बेटा भेजा… हम एक थे, और पहले दिन से ही मेरा अंदाजा था कि हम जीतेंगे. कोई कन्फ्यूजन नहीं था.’
Rajya Sabha Chunav Result Live: मैं सभी साथी NDA कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं- छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा
राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार बीजेपी चुनाव ऑब्जर्वर और छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा, ‘एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है. मैं सभी साथी NDA कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं. एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरी ताकत और एकता के साथ मेहनत की है…’
Rajya Sabha Chunav Result Live: ‘BJP ने मनी पावर का इस्तेमाल किया’, तेजस्वी यादव ने धोखा देने का आरोप लगाया,
RJD नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के बाद विपक्ष के अंदर धोखा देने का आरोप लगाया, और दावा किया कि ग्रैंड अलायंस के पास जीतने के लिए नंबर थे. उन्होंने कहा कि AIMIM के पांच MLA और BSP ने अलायंस का सपोर्ट किया, लेकिन कुछ सदस्यों पर उनके साथ खड़े न होने का आरोप लगाया. यादव ने आरोप लगाया, ‘धोखाधड़ी, फ्रॉड, मनी पावर और एडमिनिस्ट्रेशन का गलत इस्तेमाल BJP की आदत है. सिर्फ बिहार राज्य में ही नहीं. हमने सुना है कि आज जिन कई राज्यों में चुनाव हुए, वहां ऐसी ही बातें सामने आई हैं.’
Rajya Sabha Chunav Result Live: जहां भी कांग्रेस या विपक्ष जीत रहा है, उन्होंने चुनाव के नतीजों में देरी हो रहे- गीता भुक्कल
राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा कांग्रेस MLA गीता भुक्कल का कहना है, ‘हमारी कांग्रेस की सीट बिल्कुल पक्की है. BJP ने पूरी कोशिश की, और वे सत्ता में हैं. इलेक्शन कमीशन कहीं न कहीं सरकार के दबाव में है. उस समय कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया गया था. कोई अचानक रिएक्शन नहीं था, कोई ऑब्जेक्शन नहीं था. जब उन्हें लगा कि कांग्रेस चुनाव आसानी से जीत रही है, तो उन्होंने ऑब्जेक्शन फाइल किया. हमने अनिल विज के वोट को लेकर भी ऑब्जेक्शन फाइल किया था. जहां भी कांग्रेस या विपक्ष जीत रहा है, उन्होंने चुनाव के नतीजों में देरी करने के तरीके अपनाए हैं. इसलिए, यहां फाइल किए गए ऑब्जेक्शन इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के पास गए. हमें उम्मीद है कि यहां से एक फेयर रिपोर्ट और वीडियो भेजा जाएगा ताकि वे सही फैसला दे सकें. फ्री और फेयर चुनाव कराना इलेक्शन कमीशन का काम है. हमारे कैंडिडेट, कर्मवीर सिंह बौद्ध, आराम से सीट जीतेंगे…’
Rajya Sabha Chunav Result Live: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की
Rajya Sabha Chunav Result Live: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की रणनीति पूरी तरह विफल रही है और इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं बचा है. राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 19 में से 3 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर राहुल को आईना दिखाया है. अब पार्टी में उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है. उन्होंने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ करार देते हुए कहा कि उन्हें आरएसएस (RSS) को समझने में कई जन्म लगेंगे. इसके साथ ही, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के अतीत पर सवाल उठाते हुए याद दिलाया कि यह वही पार्टी है जिसने बाबासाहेब आंबेडकर को चुनाव हरवाया था और उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया.
Rajya Sabha Chunav Result Live: यह सफलता के सिए पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है- उपेंद्र कुशवाहा
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 में एनडीए (NDA) की शानदार जीत के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और नवनिर्वाचित सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत की जीत बताया. कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया में स्पष्ट किया कि उनकी यह जीत बिहार की जनता के भरोसे का प्रतीक है और वे उच्च सदन (राज्यसभा) में पहुंचकर राज्य के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे. 16 मार्च 2026 को आए इन नतीजों में उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों ने विपक्षी महागठबंधन को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है.
Rajya Sabha Chunav Result Live: नितिन नबीन ने जीत पर बिहार की जनता को दी बधाई
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 में एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक सफलता के बाद नवनिर्वाचित सदस्य नितिन नबीन ने इस जीत को प्रचंड बताते हुए बिहार की जनता और एनडीए टीम को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने टीम की एकजुटता और मजबूत प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की जनता पूरी तरह से एनडीए के विकास पथ पर आगे बढ़ने के पक्ष में है. अपने संसदीय जीवन की इस नई पारी को लेकर उत्साह जताते हुए नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे राज्यसभा में बिहार की जनता का पुरजोर प्रतिनिधित्व करेंगे और राज्य के चौमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे.
Rajya Sabha Chunav Result Live: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तीनों उम्मीदवारों को जीत की दी बधाई
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘आज ओडिशा के लिए एक स्मरणीय दिन है. आज के राज्यसभा चुनाव में हमारे तीनों प्रत्याशी जीत गए हैं. अब हम विकसित ओडिशा बनाने में सक्षम होंगे.’
Rajya Sabha Chunav Result Live: हरियाणा में अभी भी फंसा पेंच, काउंटिंग अभी भी नहीं हुई शुरू
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा में ही मौजूद हैं अभी तक वोटो की गिनती शुरू नहीं हुई है
Rajya Sabha Chunav Result Live: नवीन पटनायक के क्रॉस-वोटिंग के दावों के बीच ओडिशा के मंत्री ने बैलेट प्रक्रिया का बचाव किया
ओडिशा के मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने सोमवार को बीजेडी नेता और एलओपी नवीन पटनायक के राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव नियमों के तहत इस प्रैक्टिस की इजाज़त है. उन्होंने बताया कि अगर किसी सदस्य को वोट डालते समय कोई दिक्कत आती है, तो पीठासीन अधिकारी के पास उसे वेरिफाई करने और नया बैलेट जारी करने का अधिकार है, और ऐसे काम गैर-कानूनी नहीं हैं.
Rajya Sabha Chunav Result Live: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग में कथित गड़बड़ी की शिकायत के लिए कांग्रेस ने ईसी से मांगा समय
कांग्रेस ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग में कथित गड़बड़ी की शिकायत करने के लिए इलेक्शन कमीशन से समय मांगा है. साथ ही यह भी मांग की है कि चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले समय दिया जाए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि, ‘चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है. इसे ECI को तुरंत रोकना/सुधारना चाहिए. इसके अलावा, हमारे सही वोटर्स जो वोट डाल चुके हैं, उनको डिसक्वालिफ़ाई नहीं किया जा सकता. उन्होंने पत्र में इसे प्रोसेस को खराब करने का आरोप लगया है.
Rajya Sabha Chunav Result Live: नतीजों और विधायकों की अनुपस्थिति पर क्या बोले कांग्रेस नेता तारिक अनवर
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट लाइव: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने बिहार राज्यसभा चुनाव के नतीजों और विधायकों की अनुपस्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और जेडीयू पर ‘सत्ता के दुरुपयोग’ का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू काफी समय से कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इसके लिए उन्हें हर तरह का लालच और दबाव दिया जा रहा था. अनवर ने कहा कि बीजेपी के लिए धन और बल के दम पर सरकारें बनाना या गिराना अब एकमात्र हथियार बन गया है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी वहां अपना वर्चस्व बनाने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है, जो कि निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है.
Rajya Sabha Chunav Result Live: बिहार में पांच सीटों पर एनडीए की जीत, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग में हारी कांग्रेस-बीजेडी, हरियाणा में 3 वोटों पर फंसी पेंच
Rajya Sabha Chunav Result Live: राज्यसभा के सभी 11 सीटों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. बिहार में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है, तो हरियाणा में काउंटिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है. वहीं, हरियाणा में इनेलो ने वोटिंग का बहिष्कार किया था. उनके दो विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे. साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने तीन वोटों पर आपत्ति जताई थी. इधर, ओडिशा में जमकर क्रॉस वोटिंग की खबर आ रही है. बीजेडी के 8 तो कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने क्रॉस वोटिंग किया.
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: हमारे विधायकों को भाजपा ने चोरी किया- कांग्रेस अध्यक्ष
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: 3 कांग्रेस विधायकों के गायब होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बयान आया है. हमारे विधायकों को भाजपा ने चोरी कर लिया है. बीजेपी के सरकार है, तीन विधायक 13 तारीख से लगातार संपर्क में थे. 13 तारीख के रात तक सभी विधायक कंफर्टेबल थे बात हो रही थी. आखिर ऐसी कौन सी बात आ गई की 13 तारीख के बाद से हमारे तीन विधायक अनरीच हो गए. भाजपा जहां पर रहती है, वोट चोरी करके सरकार बनाती है. हमारे जीते हुए प्रतिनिधियों को बीजेपी चुराती है. (रिपोर्ट- चंद्रमोहन)
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार में एनडीए का परचम लहराया, पांचों उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
बिहार में राज्यसभा के पांच सीटों एनडीए (NDA) ने एकतरफा जीत दर्ज कर लिया. सभी पांचों सीटों पर एनडीए के दिग्गज उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम विजयी घोषित किए गए हैं. दूसरी ओर, महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. रणनीतिक चूक और आंतरिक कलह के कारण उनके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा ही नहीं पहुंचे. विधायकों की इस अनुपस्थिति ने विपक्ष की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. महागठबंधन के एकमात्र उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी को करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पप्पू यादव ने एनडीए के विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ हवाई साबित हुआ.
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राजद नेता ने बीजेपी पर विधायकों को पैसा देकर खरीदने का आरोप लगाया है
आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने बिहार राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हमारे पक्ष में 41 की संख्या थी और सत्ता पक्ष में 3 की संख्या कम थी, तो सत्ता और धन दोनों का इस्तेमाल स्वभाव है. सिर्फ बिहार नहीं आप ओडिशा में देखिए, वहां भी BJD के इलाकों को अपने(भाजपा) पक्ष में कर लिया गया. पॉलिटिक्स में खरीद-फरोख्त का जो खेल चल रहा है वह ठीक नहीं है. यह पॉलिटिक्स कहां जा रही है? अगर नीतीश कुमार सचेत होते तो निर्विरोध चुनाव हो जाता. जो लोग आज नहीं आए वे अपनी पॉलिटिकल ताकत, समाज में अपनी पहचान खोई है.
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ओडिशा में वोटिंग के दौरान हंगामा, बीजेपी और बीजेडी विधायक उलझे, सामने आया वीडियो
ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के विधायकों में झगड़ा, बीच बचाव करने भागे लोग, यहां देखिए वीडियो-
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राजू तिवारी को भरोसा है कि NDA बिहार की सभी पांच सीटें जीतेगा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार के प्रेसिडेंट राजू तिवारी ने सोमवार को भरोसा जताया कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) बिहार से सभी पांच राज्यसभा सीटें जीतेगा. ANI से बात करते हुए तिवारी ने कहा, ‘दावे करने का समय खत्म हो गया है. वोटिंग से ही नतीजे सामने आएंगे. सभी पांच सीटें हमारे NDA कैंडिडेट जीतेंगे। हम सभी पांच सीटें अच्छे तरीके से जीतेंगे.’
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कहा, ‘मैं कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करता हूं. मेरे पास केंद्र में प्रधानमंत्री द्वारा दी गई जिम्मेदारी है और उसे निभाना मेरी प्राथमिकता है. मैं मानता हूं कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से होना चाहिए, लेकिन इन तमाम बातों पर मुहर गठबंधन के भीतर जल्द लगेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. राज्यसभा चुनाव में आज बिखराव विपक्ष में दिखा, आरजेडी के खुद के विधायक नदारद दिखे, कांग्रेस के भी काफी विधायक गायब थे. काफी हद तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन ही गई है, औपचारिकताएं बाकी है. नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नए जोश से सरकार काम करेगी. वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि NDA बिहार की पांचों सीटें जीतेगा.
Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: गणतंत्र को पूरा मिटटी में मिला देने की कोशिश- ओडिशा में बीजेडी का आरोप
ओडिशा में राज्यसभा वोटिंग के दौरान बीजेडी नेता नबा किशोर मलिक को ले जाने को लेकर बीजद और भाजपा विधायकों में हाथापाई. बीजेडी नेता शारदा प्रसाद नाईक ने कहा कि बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग करके कुछ विधायकों को खरीद कर लिया. जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होने काउंटर अटैक किया. गणतंत्र को पूरा मिटटी में मिला देने की कोशिश करते हैं.
[ad_2]
Source link
