aaj ka panchang 19 february 2026 phulera dooj muhurat | guruvar vrat vishnu puja panchak ashubh samay guru dosh upay | आज का पंचांग, 19 फरवरी 2026 फुलेरा दूज

Date:


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 February 2026: आज फूलों की होली यानि फुलेरा दूज, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, कौलव करण, सिद्ध योग, दक्षिण का दिशाशूल और कुंभ राशि का चंद्रमा है. पूरे दिन अग्नि पंचक है. इसमें कोई शुभ कार्य न करें. फुलेरा दूज में भगवान ​श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा करते हैं. इनका विभिन्न प्रकार के फूलों से श्रृंगार किया जाता है. फुलेरा दूज मुख्य रूप से वृंदावन और मथुरा में मनाते हैं. इस दिन से ब्रज क्षेत्र में होली का शुभारंभ होता है. जल्द विवाद के योग, सुखी दांपत्य जीवन, सफल लव लाइफ आदि के लिए फुलेरा दूज पर ज्योतिष उपाय किए जाते हैं.

आज गुरुवार व्रत में श्रीहरि विष्णु की पूजा करें. सबसे पहले उनका पंचामृत से स्नान कराएं. फिर पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें. फूल, माला, चंदन, रोली आदि से उनका श्रृंगार करें. फिर तुलसी, पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, रोली, फल, धूप, दीप आदि से उनका पूजन करें. चने की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें और गुरुवार की व्रत कथा सुनें. फिर विष्णु जी की आरती करें. इसके बाद केले के पौधे की पूजा करें. हल्दी, पीले रंग के कपड़े, पीला चंदन, धार्मिक पुस्तक, सोना, पीतल, केला, पीले फूल आदि का दान करें. इससे कुंडली का गुरु दोष दूर होगा. वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी. जल्द विवाह का योग बनेगा. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 फरवरी 2026

फुलेरा दूज पर राधाकृष्ण का फूलों से विशेष श्रृंगार करते हैं.

आज की तिथि- द्वितीया – 03:58 पी एम तक, उसके बाद तृतीया
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 08:52 पी एम तक, फिर उत्तर भाद्रपद
आज का करण- कौलव – 03:58 पी एम तक, तैतिल – 03:21 ए एम, फरवरी 20 तक, फिर गर
आज का योग- सिद्ध – 08:42 पी एम तक, उसके बाद साध्य
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कुंभ- 03:00 पी एम तक, उसके बाद मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:14 पी एम
चन्द्रोदय- 07:54 ए एम
चन्द्रास्त- 08:11 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:14 ए एम से 06:04 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
अमृत काल: 01:00 पी एम से 02:34 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:13 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 20 से 01:00 ए एम, फरवरी 20

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:56 ए एम से 08:21 ए एम
चर-सामान्य: 11:10 ए एम से 12:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:49 पी एम से 06:14 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:14 पी एम से 07:49 पी एम
चर-सामान्य: 07:49 पी एम से 09:24 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:35 ए एम से 02:10 ए एम, फरवरी 20
शुभ-उत्तम: 03:45 ए एम से 05:20 ए एम, फरवरी 20
अमृत-सर्वोत्तम: 05:20 ए एम से 06:55 ए एम, फरवरी 20

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:56 ए एम से 08:21 ए एम
गुलिक काल- 09:46 ए एम से 11:10 ए एम
राहुकाल- 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
आडल योग- 06:38 पी एम से 08:52 पी एम
दुर्मुहूर्त- 10:42 ए एम से 11:27 ए एम, 03:13 पी एम से 03:58 पी एम
अग्नि पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

गौरी के साथ – 03:58 पी एम तक, उसके बाद सभा में.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related