UP News Live| Breaking News Hindi| UP Breaking News Today Live| up news live updates

Date:

[ad_1]

Last Updated:

यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में मासूम से दरिंदगी के आरोपी मुल्लू वर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार. ताजनगरी आगरा में 21 फरवरी को क्रोएशियाई पीएम आंद्रेज प्लैनकोविच के आगमन के चलते ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए तय समय पर बंद रहेंगे. इधर, लखनऊ एलडीए उपाध्यक्ष (IAS) प्रथमेश कुमार का व्हाट्सएप हैक होने से हड़कंप मचा है, वहीं संभल में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने पर मौलाना वसी अशरफ ने जताई कड़ी आपत्ति. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Zoom

यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ आज लाइव: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर ताजनगरी आगरा तक आज कई बड़ी खबरें चर्चा में हैं. लखनऊ में जहां एक ओर मासूम के साथ हुई हैवानियत ने रूह कंपा दी है, वहीं एलडीए उपाध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक होने से हड़कंप मचा है. उधर, आगरा में क्रोएशियाई पीएम के आगमन को लेकर पर्यटकों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है.

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी के हाईप्रोफाइल इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मजदूर ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. मूल रूप से एमपी के सतना की रहने वाली महिला मजदूरी करने गई थी. घर पर उसके दो बेटे और 6 साल की बेटी थी. दोपहर में पन्ना (एमपी) निवासी आरोपी मुल्लू वर्मा ने घर में घुसकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया. मासूम के 11 वर्षीय भाई ने जब मुल्लू को गलत काम करते देखा, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला. शाम को मां के लौटने पर बच्चों ने आपबीती सुनाई. सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मुल्लू वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आगरा: 21 फरवरी को ताज और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए बंद
अगर आप 21 फरवरी को ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लैनकोविच आगरा आ रहे हैं, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से स्मारकों के समय में बदलाव किया गया है. ताजमहल दोपहर 12:40 से 01:40 तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा. वहीं, आगरा किला दोपहर 03:30 से 05:30 तक प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान जिला प्रशासन और एएसआई ने प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की हैं.

संभल: मुस्लिम आरक्षण खत्म करने पर भड़के मौलाना वसी अशरफ
महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुस्लिम आरक्षण खत्म किए जाने के फैसले पर संभल में विरोध के स्वर उठे हैं. प्रसिद्ध धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने इसे गलत फैसला बताया है. मौलाना ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमान सबसे कमजोर स्थिति में हैं. आरक्षण जारी रहता तो 10 साल में हालात सुधर सकते थे. उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी मुसलमानों को तालीम देकर आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में यह फैसला निराशाजनक है. उन्होंने पीएम से दखल देकर आरक्षण बहाल कराने की मांग की है.

लखनऊ: LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का व्हाट्सएप हैक, साइबर सेल फेल?
लखनऊ में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब रसूखदार आईएएस अफसर भी सुरक्षित नहीं हैं. एलडीए उपाध्यक्ष (IAS) प्रथमेश कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है. प्रथमेश कुमार ने स्टेटस लगाकर लोगों को सूचित किया कि उनके नंबर से आने वाले संदिग्ध मैसेज का जवाब न दें. राजधानी में लगातार अफसरों और आम जनता को निशाना बना रहे साइबर गिरोह को पकड़ने में पुलिस का साइबर सेल फिलहाल नाकाम नजर आ रहा है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related