gelatin face mask, स्किनकेयर ट्रेंड जिलेटिन फेस मास्क से गोरा और ग्लोइंग लुक सच या मिथक.

Date:


Last Updated:

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिलेटिन फेस मास्क ट्रेंड इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चेहरे पर पापड़ जैसी परत चिपकाने से तुरंत गोरा और ग्लोइंग लुक मिलता है. कई लोग इसे घर पर आजमा रहे हैं और वीडियो में शानदार रिजल्ट दिखा रहे हैं. लेकिन क्या सच में यह तरीका त्वचा को निखारता है या फिर यह सिर्फ एक और वायरल ट्रेंड है, जिसे बिना सोचे समझे फॉलो किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया स्किनकेयर ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है. लोग पापड़ जैसी दिखने वाली जिलेटिन की परत चेहरे पर चिपका रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इससे तुरंत गोरा और ग्लोइंग लुक मिलता है. वीडियो में दिखाया जाता है कि जिलेटिन को पानी या दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, फिर सूखने के बाद उसे एक परत की तरह उतार लिया जाता है. उतारते ही लोग कैमरे पर चमकती त्वचा दिखाते हैं और कहते हैं कि इससे चेहरे की गंदगी और ब्लैकहेड्स निकल जाते हैं.

असल में जिलेटिन एक प्रोटीन है जो कोलेजन से जुड़ा होता है. जब इसे चेहरे पर लगाया जाता है तो यह सूखकर सख्त हो जाता है और त्वचा को कुछ समय के लिए टाइट दिखा सकता है. इसी वजह से चेहरा थोड़ा स्मूद और साफ नजर आता है. लेकिन यह असर सिर्फ थोड़ी देर के लिए होता है. इससे त्वचा का रंग स्थायी रूप से गोरा नहीं होता. जो फर्क वीडियो में दिखता है, वह कई बार लाइट, कैमरा एंगल या फिल्टर की वजह से भी ज्यादा लगता है.

हो सकता है नुकसान भी
त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि हर ट्रेंड को बिना सोचे समझे फॉलो करना सही नहीं है. जिलेटिन की परत जब चेहरे से खींचकर उतारी जाती है, तो वह त्वचा की ऊपरी परत को भी खींच सकती है. इससे लालिमा, जलन या रैश हो सकते हैं, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील या मुंहासों वाली है. बार-बार ऐसा करने से त्वचा की नेचुरल नमी भी कम हो सकती है और स्किन बैरियर कमजोर पड़ सकता है.

बेहतर क्या है?
अगर सच में ग्लो चाहिए तो आसान और सुरक्षित तरीका अपनाना ज्यादा सही है. रोजाना हल्का क्लींजर, अच्छा मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. हफ्ते में एक बार हल्का फेस पैक लगा सकते हैं. विटामिन सी, एलोवेरा या हल्दी जैसे सुरक्षित तत्व त्वचा को धीरे-धीरे निखार देते हैं. याद रखें, असली खूबसूरती स्वस्थ त्वचा में होती है, किसी वायरल ट्रेंड में नहीं.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India US Trade Deal | Donald Trump India Tariff | India US trade agreement | इंडिया-यूएस ट्रेड डील में बदल गया गेम, भारत का...

लोकेंद्र शर्मा डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति बने अभी...