Last Updated:
UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
आगरा में बकायेदारों पर सख्ती, संजय प्लेस की 100 दुकानें होंगी सील
आगरा नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. संजय प्लेस क्षेत्र में नोटिस और कुर्की वारंट जारी होने के बावजूद बकाया जमा न करने पर लगभग 100 दुकानों को सील किया जाएगा. इन दुकानों पर करीब 80 लाख रुपये का गृहकर बकाया बताया जा रहा है. नगर निगम का कहना है कि राजस्व वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चेतावनी के बाद भी भुगतान न होने पर अब सख्त कदम उठाए जाएंगे. निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली में अब किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
होली से पहले राज्य कर्मचारियों को राहत, 28 फरवरी को मिलेगा वेतन और पेंशन
होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. फरवरी माह का वेतन अब 28 फरवरी को जारी किया जाएगा. इसी दिन पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक सुविधा मिल सके. 1 मार्च को सामान्य अवकाश और 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश होने के कारण वेतन वितरण की तिथि में बदलाव किया गया है. यह निर्णय राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी कर लागू किया गया. वित्त लेखा अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है. सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करें. सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए त्योहार से पहले बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है.
दिल्ली का मुस्ताक अहमद मास्टरमाइंड, लंदन कनेक्शन उजागर
गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली का मुस्ताक अहमद निकला है, जिसका लंदन कनेक्शन भी सामने आया है. क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फर्जी पते और दस्तावेज तैयार कर पूरी चेन चला रहा था. एक पासपोर्ट के लिए 1.20 लाख रुपये वसूले गए थे, जबकि पांच पासपोर्ट के लिए करीब छह लाख रुपये लिए गए. पुलिस को उम्मीद है कि मुस्ताक की गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा होगा.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


