[ad_1]
Last Updated:
Mark Carney India Visit Live Updates: भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने यहां पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापार, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहा. कनाडा ने भारत के साथ यूरेनियम सप्लाई के लिए लॉन्ग टर्म डील की है.
कनाडा ने भारत के साथ यूरेनियम सप्लाई के लिए लॉन्ग टर्म डील की है.
भारत और कनाडा के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. इस दौरान कनाडा ने भारत के साथ यूरेनियम सप्लाई के लिए लॉन्ग टर्म डील की है.
पीएम मोदी ने इस यूरेनियम डील के बारे में बताते हुए कहा, ‘कनाडा ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस को जॉइंट करने का फैसला किया. यूरेनियम सप्लाई के लिए लॉन्ग टर्म डील साइन हुई. हम कनाडा के साथ छोटे एडवांस मीडियम रिएक्टर पर काम करेंगे.’
लाइव अपडेट्स
1:20 PM: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की G20 थीम को दोहराते हुए कहा, ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य, जिसमें मुझे शामिल होने का मौका मिला. भारत एक ऐसा देश है, जिसकी एनर्जी की मांग दोगुनी होनी चाहिए… कनाडा इसे जारी रखने के लिए अच्छी स्थिति में है.
1:11 PM: पीएम मोदी ने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- भारत और कनाडा अच्छे दोस्त है. भारत शांति का हमेशा से पक्षधर रहा है.जब दो डेमोक्रेसी एक साथ खड़ी होती हैं तो आवाज़ और मज़बूत होती है. भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए समाधान का समर्थन करता है.
01:00 PM: कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज किए. ये समझौता ज्ञापन महत्वपूर्ण खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर हैं.
12:05 PM: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और कार्नी की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच एमओयू एक्सचेंज होगा और फिर प्रेस स्टेटमेंट जारी किए जाएंगे. इसके बाद एक बजकर 50 मिनट पर भारत मंडपम में भारत-कनाडा सीईओ फोरम की शुरुआत होगी, जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री शामिल होंगे. शाम छह बजे पीएम कार्नी अपने देश के लिए रवाना होंगे.
11:10 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with Canadian Prime Minister Mark Carney at Hyderabad House.
[ad_2]
Source link
