[ad_1]
Last Updated:
pakistani fashion trends 2026 : भारतीय फैशन और लाइफस्टाइल में पाकिस्तानी ड्रामों का असर किसी से छिपा नहीं है. बीते एक दशक में ‘जिंदगी गुलजार है’ की कशफ से लेकर ‘कभी मैं कभी तुम’ की शरजीना तक, इन किरदारों ने न केवल भारतीय दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि महिलाओं के वार्डरोब को भी प्रभावित किया है. आज हर दूसरी शादी या पार्टी में आपको पाकिस्तानी स्टाइल के सूट नजर आ जाएंगे, जो कहीं न कहीं ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं.
Pakistani suits Designs : कशफ के ‘जिंदगी गुलजार है’ से शुरू हुआ सफर- जब पहली बार ‘जिंदगी गुलजार है’ का प्रसारण हुआ, तो कशफ (सनम सईद) के सादगी भरे लुक ने तहलका मचा दिया था. लंबी कुर्तियां, चूड़ीदार पजामी और सलीके से रखा दुपट्टा भारतीय वर्किंग महिलाओं के लिए एक नया स्टाइल बन गया. भारी कढ़ाई के बजाय ‘मिनिमल लुक’ और ‘सॉलिड कलर्स’ को प्राथमिकता मिलने लगी.(Image Credit: pinterest)
लूज फिटिंग और कंफर्ट का ट्रेंड- पाकिस्तानी ड्रामों की सबसे बड़ी देन ‘लूज फिट कुर्तियां’ और ‘स्ट्रेट पैंट्स’ हैं. भारतीय महिलाएं सालों से फिटिंग वाले अनारकली या चूड़ीदार पहनना पसंद करती हैं, लेकिन ‘मेरे हमसफर’ और ‘कैसी तेरी खुदगर्जी’ जैसे ड्रामों में लूज फिटिंग में मेन किरदार नजर आईं जो काफी ग्रेसफुल लुक था. आज बाजार में मिलने वाले ‘पाकिस्तानी लॉन सूट’ अपने आरामदायक और हवादार फैब्रिक की वजह से हर महिला की पहली पसंद बन गए हैं. (Image Credit: pinterest)
‘शरजीना’ और ऑर्गेंजा दुपट्टों का कनेक्शन- हाल ही में ‘कभी मैं कभी तुम’ की शरजीना (हानीया आमिर) ने फैशन के गलियारों में फिर से जान फूंक दी है. उनके द्वारा पहने गए हल्के पेस्टल रंगों के सूट और खासकर ‘ऑर्गेंजा दुपट्टे’ (Organza Dupatta) हर तरफ छाए हुए हैं. ऑर्गेंजा की चमक और उसका वॉल्यूम साधारण से सूट को भी एक लग्जरी और फेस्टिव लुक देता है, जो आजकल ग्लोबल फैशन रनवे पर भी खूब देखा जा रहा है. (Image Credit: pinterest)
Add News18 as
Preferred Source on Google
लेस और क्रोशिया वर्क की वापसी- पाकिस्तानी सूट्स की पहचान उनकी बारीक लेस (Lace) और क्रोशिया की डिटेलिंग है. स्लीव्स के किनारे, दामन और दुपट्टों पर लगी सफेद या मलमल की लेस भारतीय फैशन में फिर से लौट आई है. अब लोकल टेलर्स भी ‘पाकिस्तानी कट’ और ‘लेसिंग’ वाले डिजाइन्स बना रहे हैं, क्योंकि ग्राहक अब सिंपल सिलाई के बजाय इन डिटेलिंग्स की मांग कर रही हैं. (Image Credit: pinterest)
पेस्टल कलर्स और अर्थी टोन्स का बोलबाला- लाल, पीले और हरे जैसे चटक रंगों से हटकर पाकिस्तानी ड्रामों ने पेस्टल पैलेट—जैसे डस्टी रोज, मिंट ग्रीन, आइवरी और लैवेंडर को लोकप्रिय बनाया है. ‘परजाद’ या ‘हमसफर’ जैसे शोज में किरदारों ने दिखाया कि म्यूटेड शेड्स (Muted Shades) में भी रॉयल लुक पाया जा सकता है. भारतीय शादियों में ‘पेस्टल थीम्स’ का क्रेज काफी बढ़ गया है.(Image Credit: pinterest)
पाकिस्तानी फैशन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई जैसे ग्लोबल फैशन हब में भी अपनी जगह बना रहा है. लॉन्ग शर्ट्स और सिगरेट पैंट्स का कॉम्बिनेशन अब वेस्टर्न फ्यूजन के साथ मिक्स होकर ‘इंडो-वेस्टर्न’ स्टाइल में तब्दील हो गया है.(Image Credit: pinterest)
एक्सेसरीज और मिनिमल मेकअप- इन ड्रामों ने केवल कपड़ों को ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज को भी प्रभावित किया है. बड़े झुमके, नथ और हाथ की चूड़ियों के साथ बहुत ही कम मेकअप (No-makeup look) अब नया ब्यूटी ट्रेंड है. शरजीना या कशफ जैसे किरदारों का लुक बताता है कि असली खूबसूरती सादगी में है, जो आज की मॉडर्न महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है. (Image Credit: pinterest)
सलवार कमीज के ये डिजाइन्स इसलिए भी पॉपुलर हो रहे हैं क्योंकि ये अधिक आरामदायक, एस्थेटिक और क्लासी दिखते हैं. तो आप भी त्योहारों या इवेंट पर इस तरह के पाकिस्तानी सलवार सूट ट्राई कर सकती हैं. (Image Credit: pinterest)
[ad_2]
Source link
