[ad_1]
Last Updated:
PM Modi on Israel-Iran War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शांति और स्थिरता की अपील करता रहेगा. पीएम मोदी ने ज़ोर दिया कि भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए झगड़ों को सुलझाने का समर्थन करता है. बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच तीन दिनों से जंग जारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE पर अटैक की निंदा की है. उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की है. (फाइल फोटो/PTI)
PM Modi on Israel-Iran War: ईरान-इजरायल जंग पर इशारों-इशारों में पीएम मोदी ने भारत के स्टैंड से दुनिया को अवगत करा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति ‘गहरी चिंता’ की बात है. इजरायल-ईरान जंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है. पीए ममोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए झगड़ों को सुलझाने का समर्थन करता है.
कनाडा के पीएम कार्नी के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि जब दो डेमोक्रेसी एक साथ खड़ी होती हैं, तो ग्लोबल मुद्दों पर उनकी आवाज़ और मज़बूत हो जाती है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत इस स्थिति से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पक्का करने के लिए कई देशों के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि भारत डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है. इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.
PM नरेंद्र मोदी का यब बयान ऐसे वक्त में आया है, जब पश्चिम एशिया में जंग जारी है. मिडिल ईस्ट धुआं-धुआं हो गया है. ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध से खलबली है. माहौल पूरी तरह से अनिश्चित हैं. ईरान-इजरायल और अमेरिका जंग पर भारत करीब से नज़र रख रहा है और इसमें शामिल सभी पक्षों के बीच संयम और शांतिपूर्ण बातचीत की अपील कर रहा है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की, क्योंकि हाल की सैन्य घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
