कानपुर की वो 5 दुकानें, जिनके समोसे का स्वाद सेलिब्रिटी और नेता भी चख चुके हैं! आप भी जानें खासियत

Date:

[ad_1]

होमफोटोlifestyle

कानपुर की वो 5 दुकानें, जिनके समोसे का स्वाद सेलिब्रिटी और नेता भी चख चुके हैं

Last Updated:

Kanpur Famous Samosa: कानपुर सिर्फ उद्योग और व्यापार के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए भी देशभर में मशहूर है. खासकर यहां के समोसे का स्वाद ऐसा है कि लोग कानपुर ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से इन्हें खाने के लिए आते हैं. शहर में कुछ ऐसी दुकाने हैं, जिनका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. आज Local 18 आपको कानपुर के ऐसे ही पांच फेमस समोसे की दुकानों के बारे में बताने वाला है.

कानपुर की राहुल स्वीट्स एंड नमकीन बेहद पुरानी और प्रसिद्ध दुकान है. आपको बता दें कि यहां का समोसा भी लोगों को बेहद पसंद आता है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की एक जिला एक व्यंजन योजना में कानपुर के इसी समोसे को स्थान मिला है, जिसके बाद से इसकी जो लोकप्रियता है, वह और बढ़ गई है. बड़ी संख्या में लोग यहां पर इस समोसे का खास स्वाद लेने आते हैं. यहां पर समोसे के साथ मिठाइयों की भी कई वैरायटी लोगों को मिलती है. कानपुर में इसकी तीन ब्रांच है, जो विजयनगर पनकी और श्याम नगर में है.

कानपुर के बिरहाना रोड में पिछले कई सालों से समोसे के कई रंग देखने को मिलते हैं. कानपुर का बच्चा-बच्चा यहां के समोसे का दीवाना है. यहां पर लगभग 17 तरह के अलग-अलग वैरायटी के समोसे का स्वाद लोग ले सकते हैं. इनकी पहचान करने का तरीका भी बेहद अलग है. हर समोसे में अलग रंग होता है, जिससे पता चलता है कि कौन-सा चॉकलेट वाला समोसा है, कौन-सा नूडल वाला समोसा है या पनीर और चाइनीस समोसा है. हर रंग हर अलग-अलग वैरायटी के समोसे के बारे में दर्शाता है. कानपुर की सबसे प्रसिद्ध समोसे की दुकानों में कानपुर की पप्पू समोसे वाले का भी नाम आता है.

कानपुर के गोविंद नगर स्थित मुन्ना समोसा की दुकान शहर के सबसे चर्चित समोसा पॉइंट में गिनी जाती है. यहां का समोसा अपने खास मसालेदार स्वाद और कुरकुरी परत के लिए जाना जाता है. सालों से यह दुकान स्थानीय लोगों की पसंद बनी हुई है. खास बात यह है कि यहां का समोसा इतना मशहूर है कि कई बड़े नेता और सेलिब्रिटी भी इसका स्वाद चख चुके हैं. अभी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर आए थे, तब वह यहां पर पहुंचे थे और यहां के समोसे का स्वाद भी उन्होंने चखा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर दक्षिण के किदवई नगर में स्थित जनवादी समोसा भी शहर के फेमस समोसा पॉइंट में शामिल है. यहां का समोसा अपने अलग स्वाद और भरपूर मसालेदार आलू की स्टफिंग के लिए जाना जाता है. लंबे समय से यह दुकान इलाके के लोगों की पसंदीदा जगह बनी हुई है. यहां पर भी तरह-तरह के समोसे मिलते हैं, जिसमें पनीर समोसा, आलू समोसा, नूडल समोसा प्रमुख रूप से शामिल हैं. खास बात यह है कि यहां समोसे के साथ मिलने वाली चटनी और मसाला स्वाद को और बढ़ा देता है.

कानपुर के पुराने बाजारों में से एक हटिया बाजार में स्थित ठाकुर समोसा भी काफी प्रसिद्ध है. दशकों से यह दुकान अपने देसी स्वाद वाले समोसे के लिए जाना जाता है. यहां बनने वाला समोसा आकार में थोड़ा बड़ा होता है और इसमें डाली जाने वाली मसालेदार आलू की भराई इसे खास बना देती है. पुराने व्यापारी बताते हैं कि पहले बाजार में आने वाले लोग चाय के साथ यहीं का समोसा खाना पसंद करते थे और आज भी बड़ी संख्या में जो लोग यहां खरीदारी करने आते हैं, वह यहां का समोसा खाने के लिए जरूर आते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related