16 श्रृंगार कर सजी रेखा, छेड़ने लगीं सखियां, शर्म से हुईं पानी-पानी, फिर बोलीं- ‘गोरी कबसे हुई जवान’

Date:

[ad_1]

 

1991 की सुपरहिट फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ में रेखा की खूबसूरती और अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाया गया सुपरहिट गाना ‘गोरी कब से हुई जवान’ हर शादी-ब्याह में बजता है और आज भी क्लासिक बन चुका है. फिल्म में रेखा 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आती हैं. लाल-गुलाबी लहंगा, भारी गहने, माथे पर बिंदी और चेहरे पर शर्म की लाली… सखियां उन्हें छेड़ती हैं, मजाक उड़ाती हैं, जिससे रेखा शर्मा से पानी-पानी हो जाती हैं. फिर मासूमियत भरी मुस्कान के साथ वो गुनगुनाती हैं ‘गोरी कब से हुई जवान, बनना ले जा अपने साथ…’. अंजान के बोल, बप्पी लहरी का संगीत और लता जी की स्वर लहरियां इस गाने को अमर बना देती हैं. रजनीकांत के साथ रेखा का ये रोमांटिक ट्रैक फिल्म का हाइलाइट है, जो 90 के दशक की मासूम प्रेम कहानियों को जीवंत करता है. आज भी हर बारात में जब ये गाना बजता है, तो याद आती है रेखा की वो शर्मीली अदा और लता दीदी की वो मधुर स्वर लहरियां. ये गाना सिर्फ एक सॉन्ग नहीं, बल्कि शादी की खुशियों का प्रतीक बन चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related