Aaj ka Makar Rashifal: आर्थिक लाभ के योग, कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बीच रखें धैर्य, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी मधुरता

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 5 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 5 मार्च 2026 का दिन धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभदायक रह सकता है. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी खास मेहमान के आने की संभावना है. लंबे समय से अटके कामों में आज गति आ सकती है. हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से फैसले लेना जरूरी होगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. भगवान शिव की पूजा और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना आज शुभ फल दे सकता है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 5 मार्च 2026 यानी आज का दिन धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला साबित हो सकता है. आज घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी खास मेहमान का आगमन संभव है. लंबे समय से रुके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले आपको सराहना दिलाएंगे. हालांकि कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन, सावधानी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का. आज भगवान शिव को जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातक नहाने के जल में थोड़ी सी हल्दी जरूर मिलाए.

निवेश से पहले जरूर करें ये काम

आज आर्थिक मामलों में सावधानी और संतुलन बनाकर चलें. कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो लाभ की स्थिति बन सकती है. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. किसी करीबी से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है.

सेहत को लेकर आज सचेत रहें

स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. गिरने या फिसलने से चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय और सीढ़ियां चढ़ते-उतरते वक्त सावधानी बरतें.थकान और शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाएं. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

कैसा रहेगा मकर राशि वाले छात्रों के लिए दिन

मकर राशि के छात्र वर्ग को करियर के क्षेत्र में आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को प्रयास जारी रखना होगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. आज का दिन आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा ले सकता है, लेकिन धैर्य और अनुशासन से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे.

मकर राशि वालों का कैसा रहेगा लव लाइफ

मकर राशि के लवर्स के प्रेम संबंधों में आज सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. अविवाहित जातक अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति से कह सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा. घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है.परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related