कोरियन स्किन जैसा ग्लो चाहिए? उबले चावल का पानी चेहरे पर लगाने से क्या होता है, जानकर चौंक जाएंगे

Date:

[ad_1]

Boiled Rice Water Benefits: आजकल हर कोई क्लियर, ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन चाहता है. महंगे सीरम और क्रीम के बीच कई लोग अब फिर से पुराने घरेलू नुस्खों की तरफ लौट रहे हैं. उन्हीं में से एक है पके हुए चावल का पानी. आपने सुना होगा कि कोरियन ब्यूटी रूटीन में चावल के पानी का इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है. वजह साफ है -यह सस्ता है, आसानी से मिल जाता है और स्किन पर अच्छा असर दिखाता है. जब हम चावल उबालते हैं तो उसका पानी फेंक देते हैं, लेकिन यही पानी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें विटामिन B, C और E के साथ प्रोटीन और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं. ये चीजें स्किन को नरम बनाने, दाग हल्के करने और डलनेस कम करने में मदद कर सकती हैं, अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपकी स्किन केयर रूटीन का आसान और असरदार हिस्सा बन सकता है. आइए समझते हैं कि पके हुए चावल का पानी चेहरे पर लगाने से क्या होता है और इसे कैसे यूज़ करें.

1. स्किन को देता है नेचुरल ग्लो
चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. जब स्किन में नमी बनी रहती है तो चेहरा अपने आप फ्रेश और चमकदार दिखता है. रोज़ हल्के हाथ से लगाने पर स्किन का टेक्सचर स्मूद हो सकता है.

2. डलनेस और काले धब्बों में मदद
अगर चेहरा बेजान लगता है या हल्के काले धब्बे हैं, तो चावल का पानी मदद कर सकता है. इसमें मौजूद एक्टिव कंपोनेंट्स स्किन टोन को बैलेंस करने में काम करते हैं. फर्मेंटेड चावल का पानी मेलेनिन बनने की रफ्तार को कम करने में मदद करता है, जिससे रंगत साफ दिख सकती है.

3. स्किन टाइट और इलास्टिक बनाने में सहायक
बढ़ती उम्र के साथ स्किन ढीली पड़ने लगती है. चावल के पानी में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड स्किन की इलास्टिसिटी को सपोर्ट करते हैं. लगातार इस्तेमाल से स्किन थोड़ी टाइट और हेल्दी नजर आ सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. सन डैमेज से बचाव
चावल के पानी में नैचुरली पाया जाने वाला फेरुलिक एसिड दूसरे विटामिन की एक्टिविटी को बढ़ाता है. यह हल्की सूजन को शांत करने में मदद करता है और धूप से होने वाले डैमेज के असर को कम करने में सहायक हो सकता है. हालांकि यह सनस्क्रीन का विकल्प नहीं है, लेकिन सपोर्ट जरूर दे सकता है.

5. स्किन रिपेयर में मदद
इसमें विटामिन B और E जैसे तत्व होते हैं जो स्किन सेल्स को सपोर्ट करते हैं. इससे स्किन का बैरियर मजबूत होता है और हल्की जलन या रफनेस में राहत मिल सकती है.

चावल का पानी कैसे तैयार करें?
तरीका 1 -उबला हुआ चावल का पानी
1 कप चावल लें और अच्छे से धो लें.
3 कप पानी डालकर गैस पर उबालें.
जब चावल पक जाएं तो बचा हुआ पानी अलग कर लें.
ठंडा होने के बाद इसे बोतल में भरकर फ्रिज में 3–4 दिन तक रख सकते हैं.

इस्तेमाल करने का सही तरीका
1. टोनर की तरह:
चेहरा धोने के बाद कॉटन की मदद से हल्का सा चावल का पानी लगाएं. 15–20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें.

2. आइस क्यूब्स बनाकर:
अगर एक्स्ट्रा फ्रेशनेस चाहिए तो चावल के पानी में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें. तैयार आइस क्यूब्स को चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें. इससे स्किन टाइट और फ्रेश महसूस होती है.

3. फेस पैक में मिलाकर:
मुल्तानी मिट्टी या बेसन में चावल का पानी मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. इससे स्किन क्लीन और ब्राइट दिख सकती है.

ध्यान रखने वाली बातें
-पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
-अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो हफ्ते में 2–3 बार ही लगाएं.
-ज्यादा दिन पुराना पानी इस्तेमाल न करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related