[ad_1]
Last Updated:
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कल की शाम वाकई यादगार रही. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत का बॉलीवुड सितारे भी गवाह बने. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नन्ही बेटी राहा के साथ टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए. साथ ही वरुण धवन और अनिल कपूर ने भी स्टैंड्स में जमकर जोश भरा. सितारों से सजी इस शाम ने भारत की जीत के जश्न को दोगुना कर दिया.
वानखेड़े स्टेडियम में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता.
नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार की शाम सितारों से सजी रही. मौका था आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का, जहां भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. टीम इंडिया की इस रोमांचक जीत का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज मैदान पर मौजूद थे. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, वरुण धवन और अनिल कपूर जैसे सितारे अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए.
[ad_2]
Source link
