Starbucks Style Cold Coffee :अब घर पर बनेगा स्टारबक्स जैसी कोल्‍ड कॉफी! फॉलो करें 2-1-1 का फॉर्मूला, परफेक्ट रेसिपी गाइड

Date:

[ad_1]

Starbucks Style Cold Coffee  : तपती गर्मी में अगर एक गिलास ठंडी, क्रीमीऔर झागदार कोल्ड कॉफी मिल जाए, तो शरीर के साथ-साथ रूह भी तरोताजा हो जाती है. अक्सर हम वैसी ही ‘परफेक्ट’ कॉफी की तलाश में महंगे कैफे और स्टारबक्स के चक्कर लगाते हैं, क्योंकि घर पर वैसी क्रीमी कॉफी बनाना मुश्किल लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैफे जैसी महंगी कॉफी का राज किसी मशीन में नहीं, बल्कि एक खास ‘फॉर्मूला’ में छिपा है? जी हां, आज हम बता रहे हैं 2:1:1 के फॉर्मूला के बारे में,  जिसकी मदद से आप स्‍टारबक्‍स जैसी कोल्‍ड कॉफी खुद बना सकते हैं.

कैफे जैसा टेक्सचर पाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

क्‍या है ये फॉर्मूला
2 चम्मच: इंस्टेंट कॉफी पाउडर
1 चम्मच: गर्म पानी (ध्यान रहे पानी गुनगुना नहीं, बल्कि तेज गर्म होना चाहिए)
1 चम्मच: चीनी (आप अपने स्वाद के अनुसार इसे थोड़ा बढ़ा भी सकते हैं)

बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड-

बेस तैयार करें: एक छोटे कटोरे या कप में 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच खौलता हुआ गर्म पानी डालें. गर्म पानी चीनी और कॉफी को तुरंत सक्रिय कर देता है.

बीटिंग (Beating) का जादू: अब इसे चम्मच या व्हिस्कर की मदद से तब तक फेंटें जब तक यह पूरी तरह गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए. इसका रंग गहरे से बदलकर हल्का भूरा (light brown) होना चाहिए. यदि आप हाथ से मेहनत नहीं करना चाहते, तो मिल्क फ्रॉदर या इलेक्ट्रिक मिक्सर का इस्तेमाल कर इसे चंद सेकंड में तैयार कर सकते हैं.

दूध और बर्फ की सेटिंग: एक सुंदर लंबे गिलास में ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डालें. अब इसमें ऊपर तक ठंडा और गाढ़ा दूध डालें. बेहतर स्वाद के लिए आप ‘फुल क्रीम मिल्क’ का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फाइनल मिक्सिंग: अंत में, तैयार किया गया गाढ़ा कॉफी मिक्स्चर (Froth) ऊपर से डालें और धीरे से हिलाएं. आपकी झागदार और स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी तैयार है!

घर पर कॉफी बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी पसंद के अनुसार इसके स्वाद के साथ प्रयोग कर सकते हैं. आप इसमें चॉकलेट सिरप की ड्रिजलिंग कर सकते हैं, ऊपर से एक स्कूप वनीला आइसक्रीम डाल सकते हैं या फिर थोड़ा दालचीनी पाउडर (Cinnamon) छिड़क कर इसे एक ‘सिग्नेचर ड्रिंक’ का लुक दे सकते हैं.

तो इस वीकेंड, आप भी इस एक्सपर्ट फॉर्मूले को आजमाएं और घर बैठे ‘स्टारबक्स’ जैसा आनंद लें. यह रेसिपी न सिर्फ सस्ती है, बल्कि आपके मेहमानों को भी हैरान कर देगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related