[ad_1]
Last Updated:
Personality Test: अक्सर हम सोचते हैं कि हमारी पहचान हमारे काम या हमारी बातों से होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी-छोटी आदतें आपके व्यक्तित्व का आईना होती हैं? मनोविज्ञान के अनुसार, चाहे आप पार्टी में हों या घर पर पानी पी रहे हों, आपके हाथ की पकड़ यह बता सकती है कि आप एक आत्मविश्वासी इंसान हैं, थोड़े शर्मीले हैं या फिर आप हर काम को बहुत सोच-समझकर करने वाले ‘परफेक्शनिस्ट’ हैं. क्या आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं या पूरे ग्लास को हथेली से ढक लेते हैं? इस दिलचस्प पर्सनैलिटी टेस्ट में हम डिकोड करेंगे ग्लास पकड़ने के 4 सबसे सामान्य तरीके और उनके पीछे छिपे आपके व्यक्तित्व के गहरे राज.
हमारी बॉडी लैंग्वेज हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है. खासकर कुछ तरह के बॉडी जेस्चर से हमारा व्यक्तित्व पता चलता है, ऐसा साइकोलॉजी कहती है. इसका एक अच्छा उदाहरण है पार्टी में ड्रिंक का ग्लास पकड़ने का तरीका. किसी भी पार्टी में आप ड्रिंक का ग्लास कैसे पकड़ते हैं, वो आपके मूड को दिखाता है.
कॉफी कप या ग्लास पकड़ने जैसी छोटी-छोटी चीजें दिखाती हैं कि हम उस वक्त कैसा महसूस कर रहे हैं. ये बिना सोचे-समझे होने वाले सिंपल बॉडी लैंग्वेज सिग्नल्स होते हैं. ये आपकी पूरी पर्सनैलिटी को नहीं बताते, लेकिन उस पल में आपका मूड और कम्फर्ट लेवल जरूर दिखाते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रिंक कैसे पकड़ते हैं उससे पता चलता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं.
अगर आप दोनों हाथों से पकड़ते हैं.-कुछ लोग ग्लास, कप या मग को दोनों हाथों से पकड़ते हैं. देखने में ऐसा लगता है जैसे उसे गले लगा रहे हों. कॉफी या चाय जैसी गर्म चीजें पीते वक्त ये बहुत आम है. ऐसे लोग आमतौर पर खुद को कंफर्ट और सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं. इस तरह कप पकड़ने से एक छोटा सा पर्सनल स्पेस जैसा बन जाता है. ये लोग आमतौर पर अच्छे श्रोता होते हैं. ये सबके बीच ज्यादा बोलने की कोशिश नहीं करते. बल्कि दूसरों की बातें ध्यान से सुनकर समझते हैं. सोशल गैदरिंग्स में इन्हें रिलैक्स होने में थोड़ा वक्त लग सकता है. लेकिन एक बार घुलमिल जाने के बाद ये अच्छे दोस्त बन जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप ग्लास को ऊपर से हल्के से पकड़ते हैं तो कुछ लोग अपना ग्लास ऊपर के हिस्से से बहुत आराम से पकड़ते हैं. ये तरीका बहुत रिलैक्स्ड और बिना मेहनत के लगता है. ऐसे लोग आमतौर पर ईजीगोइंग और फ्लेक्सिबल होते हैं. छोटी-छोटी बातों की ज्यादा टेंशन नहीं लेते. वो पल को एन्जॉय करने को ज्यादा अहमियत देते हैं. सोशल गैदरिंग्स में ये लोग आमतौर पर हंसते हुए और दूसरों से बात करते नजर आते हैं. ये चाहते हैं कि उनके आसपास के लोग भी कंफर्टेबल महसूस करें. ये नए हालातों में जल्दी एडजस्ट हो जाते हैं. इसलिए इन्हें ज्यादातर लोग अच्छी और मजेदार कंपनी मानते हैं.
अगर आप ग्लास का बेस पकड़ते हैं तो कुछ लोग ड्रिंक का ग्लास नीचे से या बेस के पास से पकड़ते हैं. ये तरीका एक प्रैक्टिकल और स्टेबल पर्सनालिटी को दिखाता है. ऐसे लोग आमतौर पर स्थिरता और ऑर्डर पसंद करते हैं. ये लोग किसी भी चीज़ में सोच-समझकर फैसला लेते हैं. हालात चाहे जैसे भी हों, ये शांत रहने की कोशिश करते हैं. फ्रेंड्स ग्रुप में इन पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जा सकता है क्योंकि ये डिटेल्स याद रखते हैं और जब कोई परेशानी आती है तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करते हैं. सोच-समझकर अच्छी सलाह भी देते हैं.
हर कोई हमेशा एक जैसा बर्ताव नहीं करता. आप अपना ड्रिंक कैसे पकड़ते हैं, वो भी हालात के हिसाब से बदल सकता है. जैसे पहली डेट पर आप थोड़े नर्वस होकर कप को टाइट पकड़ सकते हैं. वहीं अगर दोस्तों के साथ रिलैक्स हैं तो ग्लास को हल्के से पकड़ सकते हैं. बॉडी लैंग्वेज हमेशा बदलती रहती है. ये छोटी-छोटी बातें बस ये बताती हैं कि उस वक्त हमारा मूड कैसा है.
[ad_2]
Source link
