[ad_1]
नई दिल्ली. भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने बेबाक बयान देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हुआ. बस वो फर्ज निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद भोजपुरी सुपर स्टार ने अपने बयान पर सफाई दी है. एक्टर ने कहा कि जो बात की थी, उसको गौर से समझना चाहिए. वो बात बहुत समझने वाली थी कि एक समय ऐसा भी था जब हमारे पैरेंट्स हमारे ऊपर कुछ थोप देते थे. तुमको यही पढ़ना है, तुमको यही बनना है, तुमको यही शादी करनी है, और हम लोगों के पास ऑप्शन नहीं होता था. हम करते थे. मैंने यही बात कही है कि जहां शादी की, वहां प्यार नहीं हुआ. पर हम जिससे प्यार करते थे, उससे शादी नहीं हुई. एक समय वो भी था.
आजमगढ़ से सांसद रह चुके भोजपुरी सुपर स्टार ने कहा, ‘हमने कहा कि वो हम अपने बच्चों के साथ नहीं करेंगे, जो हमारे साथ हुआ. हम अपने बच्चों को पूरी छूट देंगे. उन्हें क्या बनना, वो उनकी इच्छा, मेरा काम है हेल्प करना. उसमें मदद करना, मार्गदर्शन करना. मैं उन पर कुछ थोपता नहीं हूं. यह नहीं कहता कि तुम्हें इंजीनियर ही बनना है, डॉक्टर ही बनना है. मेरे पिता जी जब चाहते थे कि मैं बैंक में काम करूं और कॉमर्स पढ़ूं, जो पढ़ा वो काम नहीं आया, और जो काम कर रहा हूं, वो पढ़ा नहीं. जो पढ़ा, उस पर फिल्म में काम नहीं कर रहा, और जो काम कर रहा हूं, उसकी पढ़ाई नहीं की है. मैं अपने बच्चों को बोलता हूं कि आपको जो बनना है, जिस फील्ड में काम करना है, आप वही करो. मेरा एक बेटा डायरेक्शन की तो एक बेटा एक्टिंग की पढ़ाई कर रहा है.’
‘मैंने तो सच बोला है’
निरहुआ चलल ससुराल जैसे फिल्म में लीड रोल निभाने वाले सुपर स्टार ने कहा, ‘मैंने यही कहा कि हम अपने बच्चों पर वो चीजें नहीं थोपेंगे, जो हमारे पिता ने हम पर थोपीं. ये भी नहीं है, जो पिता जी ने किया, उसे हमने मिटा दिया, खारिज कर दिया. हम उसको निभा रहे हैं, जीवनभर निभाएंगे. मरते दम तक निभाएंगे. मैंने तो सच बोला है, इस पर अगर किसी को दिक्कत हो रही है, कोई परेशानी हो रही है तो मैं क्या बोल सकता हूं. मैंने जो बोला, सच बोला. मैं जिससे प्यार किया, उससे शादी नहीं हुई. घरवालों ने कहा कि हमरी मूंछ कटवा दी. ऐसे कैसे शादी कर लोगे. तो जिससे प्यार हुआ, उससे शादी नहीं हुई. जिससे शादी हुई, उससे प्यार नहीं हुआ. अगर मैंने सच बोल दिया तो कौन सा गुनाह कर दिया. इसको लेकर जिसको जितना मजा आ रहा है, मजा ले रहे हैं, आप लोग मजा लीजिए.’
‘बच्चे को फ्रीडम मिलना चाहिए’
भोजपुरी सुपर स्टार ने आगे कहा, ‘हम जो बोले हैं, वो सच बोले हैं. मैं हर मां-बाप तो यह भी कहना चाहूंगा कि आप अपने बच्चे को पालिए-पोसिए, पढ़ाइये लेकिन उस पर कोई चीज थोपिए नहीं. उसका भी फ्रीडम होना चाहिए. उसको क्या बनना है, बनने दीजिए. वो कैमरामैन बनना चाहता है, फोटोग्राफर बनना चाहता है, वो डांसर बनना चाहता है या एक्टर बनना चाहता है, वो जो बनना चाहता है, उसमें मदद कीजिए.’
निरहुआ की 2000 में हुई थी मंशा यादव से शादी
भोजपुरी सुपरस्टार और गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित टंडवा गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ. बचपन आर्थिक अभावों में बीता लेकिन कड़ी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. 2003 के एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ ने उन्हें पहचान दिलाई. 2008 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से स्टारडम हासिल किया. फिल्मों में आने से पहले ही निरहुआ की 2000 में मंशा यादव से शादी हुई थी.
[ad_2]
Source link
