किचन गार्डन टिप्स: घर पर उगाएं ताजा पुदीना, लगाना बेहद आसान और गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद

Date:

[ad_1]

होमफोटोagriculture

घर पर उगाएं ताजा पुदीना, लगाना भी आसान और गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद

Last Updated:

बलिया: गर्मी आते ही लोग खाने-पीने वाली ऐसी चीजों को खोजते है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. ऐसे में पुदीना एक बेहतरीन विकल्प होता हैं. इसकी हरी-भरी पत्तियां न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को भी तरोताजा कर देती हैं.

पुदीना की खासियत यह है कि, यह स्वाद और औषधीय गुण दोनों से भरपूर होता है. इसकी खुशबूदार पत्तियां किसी भी खाने को खास बना देती हैं. चटनी, सलाद या पेय पदार्थों में इसका उपयोग खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. यहीं नहीं, इसमें पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करते हैं.

पुदीना उगाने के लिए बड़े खेत या ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती हैं. इसे घर की बालकनी, छत या छोटे से किचन गार्डन में भी आसानी से लगाया जा सकता है. यहां तक कि गमले या छोटे टब में भी पुदीना का पौधा अच्छे से ग्रोथ कर सकता हैं. इसलिए शहरों में रहने वाले लोग भी ताजा पुदीना उगा सकते हैं.

बलिया के फेमस कृषि विशेषज्ञ प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, पुदीना उगाने का सबसे आसान तरीका इसकी टहनी से पौधा तैयार करना है. बाजार से ताजी और स्वस्थ पुदीना की टहनियां लाकर उन्हें मिट्टी में हल्का सा दबा दें. इसके बाद रोजाना थोड़ा-थोड़ा पानी देते रहें. कुछ ही दिनों में टहनी से जड़ें निकलने लगती हैं और पौधा तेजी से विकसित होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पुदीना के पौधे को बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं पड़ती हैं. इसे ऐसी जगह रखना बेहतर होता है, जहां हल्की धूप और थोड़ी छाया दोनों मिलता रहे. मिट्टी को हल्का नम बनाए रखना चाहिए, इसलिए रोज थोड़ा पानी देना फायदेमंद रहता है. ध्यान दे गमले में पानी जमा न हो, क्योंकि इससे पौधें को नुकसान हो सकता हैं.

बलिया की पांच साल अनुभवी आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना तिवारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में पुदीना का सेवन शरीर को ठंडक देता है. पुदीना की चटनी, रायता या शरबत बनाकर खाने से शरीर को राहत मिलती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को भी कम करने में सहायता प्रदान करता है.

हालांकि, आयुर्वेद में पुदीना को एक उपयोगी औषधि भी माना गया है. इसका सेवन करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है. कई लोग गर्मी में पुदीना की पत्तियों को नींबू पानी या ठंडे पेय में डालकर पीते हैं, जिससे स्वाद भी बढ़ता है और सेहत भी ठीक रहती हैं.

गर्मियों में अगर आप भी ताजा और सेहतमंद पत्तियां पाना चाहते हैं, तो अपने घर में पुदीना जरूर लगा सकते हैं. यह पौधा कम जगह, कम खर्च और कम मेहनत में उग जाता है, जो आपकी रसोई का स्वाद बढ़ाने के साथ पूरे परिवार की सेहत का भी ख्याल रखता है. थोड़ा सा प्रयास आपको ताजगी और सेहत दोनों का आनंद दे सकता हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related