[ad_1]
Last Updated:
मलेशिया का एक शख्स अजीबोगरीब कारणों से चर्चा में है. आम इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं. लेकिन इस शख्स के मुंह में सामान्य से दस ज्यादा यानी कुल 42 दांत है.
एक्स्ट्रा दांतों की वजह से बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड (इमेज- फाइल फोटो)
आमतौर पर इंसान के मुंह में 32 स्थायी दांत होते हैं– 16 ऊपर और 16 नीचे, जिसमें wisdom teeth भी शामिल है. लेकिन मलेशिया के एक शख्स ने इस नियम को तोड़ दिया है.
33 साल के प्रताप मुनीयांडी (Prathab Muniandy) के मुंह में कुल 42 दांत हैं– यानी कुल 10 एक्स्ट्रा दांत. यह संख्या इतनी है कि डेंटिस्ट गिनते-गिनते थक जाते हैं और मुंह सचमुच ‘दांतों की दुकान’ जैसा लगता है.
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें ‘most teeth in a person’s mouth (male)’ का खिताब दिया है, जो 28 दिसंबर 2023 को वेरिफाई हुआ. प्रताप सेलांगोर के क्लांग शहर में रहते हैं और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर है. वे एक बच्चे के पिता है. कुछ साल पहले उन्हें महसूस हुआ कि उनके दांत सामान्य से ज्यादा है. शुरुआत में उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन 2023 की शुरुआत में जब उन्होंने गिनती की तो 42 दांत निकले. दो अलग-अलग डेंटिस्ट्स ने जांच की और कन्फर्म किया कि 42 दांत erupted (बाहर आए) हैं और 2 unerupted (अंदर छिपे) भी है. ज्यादातर एक्स्ट्रा दांत सीधे उगे हैं, कोई दर्द या कॉम्प्लिकेशन नहीं है.
क्यों होता है ऐसा?
यह कंडीशन मेडिकल भाषा में ‘हाइपरडॉंटिया’ या ‘पॉलीडॉंटिया’ कहलाती है, जहां supernumerary (एक्स्ट्रा) दांत उग आते हैं. दुनिया की 3.8% आबादी में एक या दो एक्स्ट्रा दांत होते हैं, लेकिन 10 एक्स्ट्रा बहुत रेयर है. हाइपरडॉंटिया ज्यादातर बचपन में दिखता है, लेकिन प्रताप के केस में जवानी में भी दांत उगे थे. वे कहते हैं, “लोग सुनकर बहुत हैरान होते हैं और यकीन नहीं करते, खासकर जब पता चलता है कि मेरे 32 की बजाय 42 दांत है.” रिकॉर्ड मिलने के बाद उनकी मुस्कान वायरल हो गई. गिनीज ने उनकी तस्वीरें शेयर कीं, जहां वे बड़े गर्व से मुस्कुरा रहे हैं. प्रताप बताते हैं कि रोज दो बार ब्रश करना पड़ता है ताकि सभी दांत साफ रहें. इसकी वजह से कोई स्पेशल प्रॉब्लम नहीं है – खाना चबाना, बोलना सब नॉर्मल है. लेकिन एक्स्ट्रा दांतों की वजह से मुंह थोड़ा ज्यादा भराव वाला लगता है. यह रिकॉर्ड मेल कैटेगरी का है. फीमेल में इंडिया की कल्पना बालन के पास 38 दांतों का रिकॉर्ड है (2023 में सेट).
[ad_2]
Source link
