बदलते मौसम में बढ़ रहीं सांस की बीमारियां, धूल-मिट्टी और ठंड-गरम से बचें; जानें एक्सपर्ट से बचाव टिप्स

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Health News: सांस के मरीजों को बदलते मौसम में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी में डाल सकती है. घर से निकलते समय धूल-मिट्टी से बचाव करें और ठंडे-गर्म मौसम में ठंडा-गरम चीजों से परहेज करें. बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें क्योंकि धूल-मिट्टी के कण सांस के जरिए अंदर जा सकते है.

मौसम बदल रहा है और सांस से संबंधित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. अगर आप भी सांस की समस्या से जूझ रहे है तो बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतें. कहीं ऐसा न हो कि सांस की समस्या आपकी जान पर बन आए. आइए जानते है प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्मान अली की सलाह.

लोकल 18 से बात करते हुए डॉक्टर अम्मान अली ने बताया कि मौसम बदलने के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही है. इसका मुख्य कारण है कि एलर्जिक लोग बदलते मौसम में एलर्जी को सहन नहीं कर पाते है. उनके शरीर में एलर्जी के रिएक्शन शुरू हो जाते है. जिससे उनकी परेशानियां बढ़ जाती है और उन्हें खांसी, छींक और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती है. कभी-कभी सांस और दिल की बीमारी के लक्षण भी उभर सकते है और हार्ट अटैक की संभावना बनी रहती है. सांस रोगियों को तेज छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होती है और गंभीर मामलों में जान भी जा सकती है. इसलिए सावधान रहें.

धूल-मिट्टी से बचें
सांस के मरीजों को बदलते मौसम में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी में डाल सकती है. घर से निकलते समय धूल-मिट्टी से बचाव करें और ठंडे-गर्म मौसम में ठंडा-गरम चीजों से परहेज करें. बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें क्योंकि धूल-मिट्टी के कण सांस के जरिए अंदर जा सकते है. जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है और गंभीर मामलों में जान भी जा सकती है.

मास्क का जरूर इस्तेमाल करें
डॉक्टर अम्मान अली ने बताया कि अक्सर लोग सांस की बीमारी को पहचान नहीं पाते और छोटी-छोटी गलतियां करते रहते है. जिससे उनकी समस्याएं बढ़ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए सावधान रहें और बदलते मौसम में ठंडे-गरम पानी का परहेज करें. पानी का तापमान मौसम के अनुसार रखें और घर से बाहर निकलते समय मास्क का जरूर इस्तेमाल करें.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related