[ad_1]
Chhattisgarh ruksar bano spice business success story : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम कुरदा की रुकसार बानो ने सरकारी योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण और 3.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिली, जिससे उन्होंने “एमएमटी फूड्स” नाम से मसाला उद्योग शुरू किया. पहले गृहिणी रहीं रुकसार ने शुद्ध और प्रिजर्वेटिव-फ्री मसाले बनाने का लक्ष्य रखा. करीब एक साल में उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है. आज उनके इस छोटे उद्योग से 5–6 स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है, जिससे उनके परिवार की आय और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.
[ad_2]
Source link
