[ad_1]
Last Updated:
Latest Sherwani Designs: ईद-उल-फितर के करीब आते ही हैदराबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. पुरानी हवेली और पत्थर गट्टी जैसे इलाकों में शेरवानी की खरीदारी जोरों पर है. हैदराबाद की शेरवानी अपने शाही लुक, शानदार फिटिंग और बारीक कारीगरी के लिए देश-विदेश में मशहूर है. इस बार ईद के मौके पर क्लासिक जोधपुरी नवाब स्टाइल, हैदराबादी जरदोजी वर्क, वेलवेट जैकेट, अंगरखा कट और डिजिटल प्रिंटेड सिल्क शेरवानी सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं. इन डिजाइन की मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है और युवा खास तौर पर इन्हें पसंद कर रहे हैं.
ईद-उल-फितर के करीब आते ही हैदराबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. खासकर पुरानी हवेली और पत्थर गट्टी इलाके में शेरवानी की खरीदारी तेज हो गई है. यहां की शेरवानी अपने शाही लुक, बेहतरीन फिटिंग और बारीक कारीगरी के लिए देश-विदेश में मशहूर है. हर साल ईद के मौके पर नई-नई डिजाइन्स बाजार में आती हैं, जिन्हें खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस बार भी हैदराबाद की 5 खास शेरवानी डिजाइन्स लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं और बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ती नजर आ रही है.
क्लासिक जोधपुरी नवाब स्टाइल शेरवानी हैदराबाद के शाही खानदानों की खास पसंद मानी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत बंद गला डिजाइन और स्लिम फिट कट है, जो पहनने वाले को रॉयल और एलिगेंट लुक देता है. ईद के मौके पर यह स्टाइल खास तौर पर युवाओं और दूल्हों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है. इस बार इस डिजाइन में पेस्टल कलर्स का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. ऑफ-व्हाइट, पिस्ता ग्रीन और डस्ट रोज जैसे हल्के और सॉफ्ट रंग बाजार में ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जो शेरवानी को और भी आकर्षक और शाही बनाते हैं.
हैदराबादी जरदोजी वर्क शेरवानी पारंपरिक और शाही लुक के लिए जानी जाती है. अगर आप ईद के मौके पर भारी और आकर्षक पहनावा चाहते हैं तो यह डिजाइन बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसमें सोने और चांदी के तारों से बेहद बारीक और खूबसूरत कढ़ाई की जाती है, जो शेरवानी को खास बनाती है. ईद की नमाज और शाम की दावतों के लिए यह स्टाइल काफी पसंद किया जाता है. इस सीजन में गहरे मैरून और रॉयल ब्लू रंगों पर गोल्डन जरदोजी वर्क वाली शेरवानी लोगों की पहली पसंद बनकर बाजार में छाई हुई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वेलवेट जैकेट शेरवानी इन दिनों युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद करने वाले लोग इस स्टाइल को ज्यादा अपनाते हैं. इसमें आमतौर पर प्लेन कुर्ता-पायजामा के साथ वेलवेट की कढ़ाई वाली लंबी शेरवानी जैकेट पहनी जाती है, जो पूरे लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बना देती है. वेलवेट का फैब्रिक इसे शाही और ट्रेंडी टच देता है. ईद जैसे खास मौके पर यह स्टाइल फैशन और आराम दोनों का बेहतरीन मेल माना जाता है, इसलिए युवा इसे खास तौर पर पसंद कर रहे हैं.
अंगरखा कट शेरवानी निजामी दौर की शाही परंपरा की याद दिलाती है और इन दिनों फिर से फैशन में लौट आई है. इस डिजाइन की खासियत सामने की ओर बना ओवरलैपिंग पैनल होता है, जिसे डोरियों या गांठों से बांधा जाता है. यह स्टाइल पारंपरिक होने के साथ-साथ काफी आकर्षक और अलग लुक देता है. ईद जैसे खास मौकों पर कई लोग इस डिजाइन को पसंद कर रहे हैं. खासकर वे लोग जो सामान्य शेरवानी से हटकर कुछ अलग और आर्टिस्टिक पहनना चाहते हैं, उनके लिए अंगरखा कट शेरवानी बेहतरीन विकल्प माना जाता है.
डिजिटल प्रिंटेड सिल्क शेरवानी आधुनिकता और परंपरा का खूबसूरत संगम मानी जाती है. इसमें सिल्क के कपड़े पर बारीक फ्लोरल या ज्योमेट्रिक प्रिंट्स बनाए जाते हैं, जो शेरवानी को अलग और फ्रेश लुक देते हैं. हल्के वजन और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से यह पहनने में भी काफी आरामदायक होती है. खासकर दिन के समय होने वाली ईद मिलन की दावतों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए यह स्टाइल काफी उपयुक्त माना जा रहा है. इस सीजन में डिजिटल प्रिंटेड सिल्क शेरवानी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होती नजर आ रही है.
[ad_2]
Source link
