सेहत के लिए वरदान है अनार पर छीलना लगता है झंझट? इस ट्रिक से मिनटों में दाने होंगे बाहर, दनादन खाएं ये लाल फल!

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Anaar Peeling Tips: अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन छीलने की झंझट के कारण लोग इसे खाने से कतराते हैं. फल दुकानदार राजीव ने अनार छीलने की आसान ट्रिक बताई, जिससे दाने जल्दी और बिना मेहनत के निकल जाते हैं. इससे आप रोजाना आराम से दाने खा सकेंगे.

अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं. डॉक्टर भी नियमित रूप से अनार खाने की सलाह देते हैं. लेकिन कई लोग इसे छीलने की झंझट के कारण खाने से कतराते हैं.

अक्सर लोग कहते हैं कि अनार के दाने निकालना काफी मेहनत का काम होता है. छीलते समय दाने इधर-उधर बिखर जाते हैं और हाथ भी गंदे हो जाते हैं. इसी वजह से कई लोग इस पौष्टिक फल को खाने से बचते हैं.

फल दुकानदार राजीव बताते हैं कि अगर अनार को सही तरीके से काटा जाए तो इसके दाने निकालना बहुत आसान हो जाता है. कुछ सरल ट्रिक्स अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में सारे दाने अलग कर सकते हैं. इससे समय भी बचेगा और मेहनत भी कम लगेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वे आगे बताते हैं कि अनार छीलने के लिए सबसे पहले चाकू की मदद से उसके ऊपरी हिस्से को गोल आकार में काटकर अलग कर दें. जैसे ही ऊपर का हिस्सा हटेगा, अनार के अंदर सफेद रंग की पतली परतें साफ दिखाई देने लगेंगी.

इसके बाद उन सफेद परतों के ठीक ऊपर से नीचे की ओर चाकू से हल्के कट लगाएं. ध्यान रखें कि कट केवल छिलके तक ही लगाएं और चाकू दानों तक न पहुंचे. इससे अनार को अलग-अलग हिस्सों में बांटना आसान हो जाएगा.

कट लगाने के बाद अनार को हल्के हाथों से दबाकर फूल की तरह फैला लें. ऐसा करने से अनार के सारे हिस्से आसानी से अलग हो जाएंगे और दाने भी साफ दिखाई देने लगेंगे.

अब अनार को उल्टा करके अपनी हथेली पर रखें और एक भारी चम्मच से इसके पीछे हल्की-हल्की चोट करें. जैसे ही आप ऐसा करेंगे, अनार के दाने अपने आप नीचे रखे बर्तन में गिरने लगेंगे.

इस आसान ट्रिक की मदद से अनार के सारे दाने जल्दी और बिना मेहनत के निकल जाते हैं. अंदर की सफेद झिल्ली छिलके से चिपकी रह जाती है और साफ दाने बर्तन में जमा हो जाते हैं. इस तरह अब अनार छीलना झंझट नहीं बल्कि एक आसान काम बन जाएगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related