aaj ka panchang 9 March 2026 | chaitra maas pratipada tithi 2026 muhurat Somwar vrat sarvartha siddhi yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 9 मार

Date:

[ad_1]

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 March 2026: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है. सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव और चंद्रदेव को समर्पित होता है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि, विशाखा नक्षत्र, गर करण, चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे और सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो श्रद्धालु सच्चे मन से सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, वे अत्यंत भोले और जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं. यही कारण है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है. वहीं माता पार्वती को शक्ति का स्वरूप माना गया है. शिव और पार्वती की संयुक्त पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सौहार्द बना रहता है.

सोमवार के दिन विशेष रूप से शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित किए जाते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. कई श्रद्धालु इस दिन व्रत भी रखते हैं और पूरे दिन शिव मंत्रों का जाप करते हैं. आज सोमवार व्रत में शिव पूजन के लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और सफेद रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद शिवलिंग पर दही, शहद, दूध, घी, गंगाजल अर्पित करते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें और मन ही मन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, चंदन, फूल अर्पित करें. विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. फिर धूप-दीप जलाएं और शिव आरती करें. इसके बाद प्रसाद वितरित करें. आज 9 मार्च के पंचांग से जानते हैं शुभ-अशुभ मुहूर्त, भद्रा समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 मार्च 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 11:27 पी एम तक, फिर सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- विशाखा – 04:11 पी एम तक, फिर अनुराधा नक्षत्र
आज का करण- गर – 10:16 ए एम तक, वणिज – 11:27 पी एम तक, विष्टि
आज का योग- व्याघात – 07:36 ए एम तक, हर्षण योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- तुला उपरांत वृश्चिक राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:38 ए एम
सूर्यास्त- 06:26 पी एम
चन्द्रोदय- 12:05 ए एम, 10 मार्च
चन्द्रास्त- 09:40 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 9 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:00 ए एम से 05:49 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:23 पी एम से 06:48 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम से 12:56 ए एम, 10 मार्च
सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:11 पी एम से 06:37 ए एम, 10 मार्च
रवि योग: 04:11 पी एम से 06:37 ए एम, 10 मार्च

शिववास: भोजन में – 11:27 पी एम तक, फिर श्मशान में

आज के अशुभ मुहूर्त 9 मार्च 2026
राहुकाल: 08:06 ए एम से 09:35 ए एम
यमगण्ड: 11:03 ए एम से 12:32 पी एम
विडाल योग: 04:11 पी एम से 06:37 ए एम, 10 मार्च
गुलिक काल: 02:00 पी एम से 03:29 पी एम
वर्ज्य: 08:40 पी एम से 10:28 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:55 पी एम से 01:43 पी एम
भद्रा: 11:27 पी एम से 06:37 ए एम, 10 मार्च
विंछुड़ो: 09:29 ए एम से 06:37 ए एम, 10 मार्च
दिशाशूल: पूर्व

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related