Benefits of keeping Peacock feather in office desk | ऑफिस में मोर पंख रखने के फायदे

Date:

[ad_1]

Last Updated:

आपने कई बार देखा होगा कि ऑफिस में कई लोग अपनी टेबल या किसी कोने में मोर पंख रख देते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मोरपंख सजावट के लिए नहीं बल्कि आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में ज्यादा मदद करता है. इसका मकसद होता है ऑफिस का माहौल संतुलित और कम तनावपूर्ण बनाए रखना. आइए जानते हैं ऑफिस डेस्क पर मोर पंख रखने के फायदे…

मार्च-अप्रैल आते ही ऑफिस में काम करने वालों पर काम का ज्यादा दवाब बढ़ जाता है. ऐसे में कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जब आप मेहनत तो काफी करते हैं लेकिन उसका वैसा फल नहीं मिलता. इसकी वजह से ज्यादातर लोगों को पीआईपी में जाने का डर बना रहता है. वहीं ऑफिस मैनेजर और साथ काम करने वालों के साथ कोई ना कोई मतभेद बने रहते हैं. एक तो काम का फल नहीं मिल रहा, दूसरी तरह ऑफिस के लोगों से परेशानी, इन सभी कारणों की वजह से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऑफिस की सभी परेशानियों को दूर करने के लिए एकमात्र उपाय है, मोरपंख. जी हां, अगर आप ऑफिस डेस्क पर मोरपंख रखते हैं तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है.

फोकस और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में करता है मदद – वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को पारंपरिक रूप से सतर्कता और स्पष्टता से जोड़ा जाता है. व्यस्त ऑफिस में जहां विचार बिखर जाते हैं, लोग इसे याद दिलाने के लिए रखते हैं कि खुद को केंद्रित और शांत रखें. माना जाता है कि जब माहौल स्थिर रहता है, तो काम भी आसानी से होता है.

साथ काम करने वालों के साथ बेहतर बनाता है संबंध – ऑफिस में मोर पंख रखने का एक कारण यह भी है कि यह टकराव को कम करता है. जो लोग इस परंपरा को मानते हैं, उनका कहना है कि इससे अहंकार की टकराहट कम होती है और सहयोगी व्यवहार बढ़ता है. चाहे यह सिंबोलिक हो या साइकोलॉजी, इसका उद्देश्य है बातचीत को आसान बनाना.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आंतरिक प्रतिस्पर्धा को करता है कम – कई परंपराओं में मोर पंख को जलन और छुपी हुई प्रतिस्पर्धा से बचाव के लिए माना जाता है. इसलिए कुछ लोग इसे शेयर्ड स्पेस में रखते हैं, ताकि टीम में स्थिरता बनी रहे और अनावश्यक टकराव भी कम हो. शेयर्ड स्पेस में मोर पंख रखने से प्रतिस्पर्धा कम होती है और लोगों के बीच सहयोग की भावना भी बढ़ती है.

विकास और समृद्धि से जुड़ा है मोर पंख – भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा होने के कारण मोर पंख को विस्तार और अवसर का प्रतीक माना जाता है. ऑफिस में इसे रखने का मकसद होता है कि धीरे-धीरे करियर में तरक्की हो, पहचान मिले और लंबी अवधि में ग्रोथ हो, ना कि सिर्फ त्वरित लाभ. ऑफिस डेस्क पर मोर पंख रखने से आपको अच्छे अवसर मिलते हैं और सैलरी में वृद्धि होने के योग भी बनते हैं.

सजावट से ज्यादा इरादे की है बात – ऑफिस में मोर पंख रखना विश्वास से ज्यादा उस माहौल के लिए होता है, जो आप बनाना चाहते हैं. यह संकेत देता है कि ऑफिस का माहौल शांत, सहयोगी और आगे बढ़ने वाला होना चाहिए. मोर पंख सभी के बीच संबंधों को मजबूत करता है और काम करने के लिए बेहतर माहौल बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related