Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, लगा चुका है सूतक, जानें कहां दिखेगा दुर्लभ ब्लड मून, जानें समय, ज्योतिष उपाय

Date:

[ad_1]

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इस वजह से आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण के मोक्ष यानि समापन पर खत्म होता है. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते हैं, इसमें मंदिर के कपाट तक बंद कर देते हैं. आज का चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा.

पौराणिक कथाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण राहु और केतु की वजह से लगता है क्योंकि ये दोनों ग्रह सूर्य और चंद्रमा का ग्रास करने के लिए जाते हैं, इसकी कथा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी है. आज के चंद्र ग्रहण के प्रारंभ, समापन समय, सूतक काल नियम, क्या करें, क्या न करें, राशियों पर प्रभाव आदि से जुड़ी सभी जानकारी के लिए बने रहें News18 Hindi के साथ.

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं के लिए करने वाले खास उपाय

चंद्र ग्रहण लाइव: लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को अपने शरीर को एक काले धागे से नाप लेना चाहिए. फिर अपने शरीर के बराबर उस काले धागे को एक कील के सहारे दीवार से टांग देना चाहिए.

ग्रहण के समय आप शयन और भोजन न करें. अपने इष्ट देव के नाम का जाप करते हुए प्रसन्न रहें और गर्भ में पल रहे शिशु के कल्याण की कामना करें. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान करें. उसके बाद उस काले धागे को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण देखने के लिए 7-25 मिनट का समय, इन जगहों पर दिखेगा शानदार नजारा

चंद्र ग्रहण लाइव: दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में आज का चंद्र ग्रहण देखने के लिए लोगों को 7 मिनट से 25 मिनट तक का समय मिलेगा. दरअसल जिन जगहों पर जल्दी चंद्रोदय होगा, वहां पर ज्यादा देर तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, वहीं जिन जगहों पर देर से चंद्रोदय होगा, वहां पर चंद्र ग्रहण देखने के लिए कम समय मिलेगा. जैसे दिल्ली में चंद्रोदय शाम को 6:21 पर होगा, वहीं मुंबई में 6:40 पर होगा, चंद्र ग्रहण के समापन का समय 6:46 बजे है.

देश के पूवोत्तर के शहरों जैसे गुवाहाटी, ईटानगर, सिलीगुड़ी में चंद्र ग्रहण देर तक देखा जा सकेगा क्योंकि वहां पर चंद्रोदय अन्य जगहों की तुलना में पहले हो जाता है. देश के अन्य शहरों की तुलना में कोलकाता में भी अच्छा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा.

वहीं अमेरिका के लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को में सुबह के समय में पूरे चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा. वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में यह चंद्र ग्रहण चंद्रास्त के समय दिखाई देगा. पैसिफिक, टोक्यो और सियोल में शाम के समय य​ह ग्रहण दिखेगा. सिडनी और ऑकलैंड में यह देर रात में देखा जा सकेगा.

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव? जानें यहां

चंद्र ग्रहण लाइव: लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय के अनुसार आज के चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा. इसका फल नीचे दिया जा रहा है.

  1. मेष: मानसिक कष्ट
  2. वृषभ: व्यथा
  3. मिथुन: शुभ
  4. कर्क: अति कष्ट
  5. सिंह: मानसिक पीड़ा
  6. कन्या: हानि
  7. तुला: लाभ
  8. वृश्चिक: सुख
  9. धनु: सुख और शिक्षा में लाभ
  10. मकर: अशुभ
  11. कुंभ: घातक
  12. मीन: सुख की प्राप्ति

Chandra Grahan 2026 Live: भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण का प्रारंभ,​ दिखेगा खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का मोक्ष

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय के अनुसार खण्डग्रास चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा लेकिन चंद्र ग्रहण का प्रारंभ अपने देश में किसी भी स्थान पर नहीं दिखाई देगा. खग्रास चंद्र ग्रहण की समाप्ति पूर्वी भारत के कुछ स्थानों पर दिखाई देगा, देश के अन्य स्थानों पर खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का समापन ही दिखाई देगा. ग्रहण का स्पर्श भारतीय समय के अनुसार शाम 05:58 बजे और मोक्ष 06:48 बजे होगा.

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण के प्रारंभ और समापन का समय क्या है?

चंद्र ग्रहण लाइव: आज लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर में 3.20 बजे लगेगा और इसका समापन शाम 6:46 बजे होना है.

  • चंद्र ग्रहण के शुरू होने का समय: दोपहर में 3.20 बजे से
  • चंद्र ग्रहण के खत्म होने का समय: शाम 6:46 बजे
  • भारत में चंद्र ग्रहण दिखने का कुल समय: 14-20 मिनट तक
  • खग्रास का प्रारंभ: शाम 04:35 बजे
  • खग्रास का समापन: शाम 05:33 बजे
  • परमग्रास चंद्र ग्रहण का समय: शाम 05:04 बजे

Chandra Grahan 2026 Live: भारत में कहां-कहां दिखाई देगा आज का चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण लाइव: साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा. वहीं यह चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, पटना, इंफाल, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, कोहिमा, ईटानगर में भी दिखाई देगा. कई जगहों पर यह आंशिक रूप से देखा जा सकेगा.

भारत के अलावा आज का चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी और मध्य अमेरिका, प्रशांत महासागर, पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में दिखेगा. मध्य एशिया, दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्सों में भी देखा जा सकेगा. यह ग्रहण अफ्रीका और यूरोप में दिखाई नहीं देगा.

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण कैसे लगता है? क्या कहता है धर्म और विज्ञान

चंद्र ग्रहण लाइव: धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो दो पाप ग्रहों राहु और केतु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का ग्रास करने का प्रयास करते हैं तो उस समय चंद्र ग्रहण लगता है. दरअसल समुद्र मंथन के समय जब भगवान विष्णु छल से देवता बने असुर स्वर्भानु को अृमत पिला रहे थे तो चंद्र और सूर्य देव ने उसकी पोल खोल दी, तो श्रीहरि ने अपने चक्र से उसका सिर और धड़ अलग कर दिया, अमृत के प्रभाव से वह अमर हो गया, उसका सिर राहु और धड़ केतु बना. उसे ग्रहों में स्थान मिला. वही राहु और केतु चंद्र और सूर्य देव को समय समय पर ग्रास करने की कोशिश करते हैं.

खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के मध्य में पृथ्वी आती है तो पृथ्वी की वजह से चंद्रमा ढक जाता है. सूर्य का प्रकाश उस तक नहीं आता है, इस वजह से चंद्र ग्रहण लगता है.

Chandra Grahan 2026 Live: सूतक काल में करें ये काम, नहीं होगा कोई दुष्प्रभाव!

चंद्र ग्रहण लाइव: इस समय सूतक काल चल रहा है. सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए और उसके नियम क्या हैं, इसके बारे में नीचे बताया गया है. सूतक काल में क्या करना चाहिए? यह जानना भी महत्वपूर्ण है.

  • सूतक काल के समय में मानसिक पूजा का विधान और महत्व है.
  • सूतक में पूजा पाठ करते नहीं हैं, इस वजह से आप अपने मन में मंत्र जाप, नाम जाप कर सकते हैं.
  • यदि आपने कोई गुरु मंत्र ले रखा है तो उसका जाप अपने मन में ही करें.
  • यदि कोई गुरु मंत्र नहीं लिया है तो ओम नम: शिवाय या ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
  • कोई मंत्र जाप नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने इष्ट देव का नाम जाप करें.

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का इन 3 राशियों पर होगा अशुभ प्रभाव, जानें क्या हैं ज्योतिष उपाय

चंद्र ग्रहण लाइव: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अक्षत् व्यास बताते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव सिंह, कन्या और मकर राशिवालों पर हो सकता है. इनको सावधान रहना चाहिए.

इन लोगों को चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए. फिर एक तांबे का कटोरे लें और उसमें गाय का घी भर दें. उस पर चांदी का चंद्रमा, सोने का सूरज और नाग रख दें. फिर से किसी नदी किनारे लेकर जाकर किसी गरीब ब्राह्मणों को दान करने का संकल्प लें.

Chandra Grahan 2026 Live: चूड़ामणि योग में लग रहा चंद्र ग्रहण, इसमें दान का विशेष महत्व

चंद्र ग्रहण लाइव: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अक्षत् व्यास के अनुसार, आज साल का पहला चंद्र ग्रहण चूड़ामणि योग में लगने जा रहा है. वे बताते हैं कि आज चंद्र ग्रहण के बाद चूड़ामणि योग में स्नान और दान करने से बड़ा ही पुण्य लाभ होता है.

Chandra Grahan 2026 Live: आज लगेगा ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण? ये क्या होता है

चंद्र ग्रहण लाइव: लखनऊ ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय के अनुसार आज ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण लगेगा. ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण का अर्थ है कि आज जब चंद्रमा का उदय 06:21 पी एम पर होगा, उस समय ग्रहण लगा होगा यानि आज का चंद्रोदय ग्रहण की स्थिति में होगा. जब चंद्रमा ग्रहण के दौरान उदित होता है तो उसे ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

Chandra Grahan 2026 Live: इन लोगों पर नहीं लागू होते सूतक काल के नियम

चंद्र ग्रहण लाइव: ग्रहण के सूतक काल के नियमों से कुछ लोगों को राहत प्रदान की गई है-

  1. यदि आपके परिवार में कोई बुजुर्ग हैं तो वे सूतक काल के नियमों से मुक्त हैं. उनकी इच्छा पर निर्भर है कि वो नियमों का पालन करें या नहीं.
  2. घर के बच्चों पर भी सूतक काल के नियम लागू नहीं होते हैं क्योंकि वे उनको मानेंगे ही नहीं. वे लंबे समय तक भूख और पानी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.
  3. घर में कोई बीमार है तो उसे समय पर दवा, पानी, भोजन आदि की जरूरत होती है, इस वजह से ऐसे लोगों पर भी सूतक काल के नियम मान्य नहीं होते हैं.

Chandra Grahan 2026 Live: लग चुका है सूतक काल, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल लग चुका है और यह ग्रहण के समापन तक रहेगा. सूतक काल के साथ ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं, पूजा, पाठ या अन्य शुभ कार्य नहीं करते हैं क्योंकि मान्यता है कि उस पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव हो सकता है. उस कार्य का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है.

  • सूतक काल में स्नान नहीं करना चाहिए.
  • सूतक के समय में खाना खाना और भोजन बनाना वर्जित है.
  • ऐसे समय में सोने की भी इजाजत नहीं होती है.
  • सूतक काल में स्वस्थ व्यक्ति से यह उम्मीद की जाती है कि वो पानी, जूस, दूध आदि का भी सेवन नहीं करेगा.

Chandra Grahan 2026 Live: सूतक काल में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान, जानें क्या कहता है नियम

चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को अपना और अपने शिशु का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

  • चंद्र ग्रहण के समय में आप घर से बाहर न निकलें, ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव आप और आपके शिशु पर हो सकता है.
  • इस समय में नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड, सुई आदि का उपयोग बिल्कुल भी न करें.
  • इस समय में आपको सूतक के अन्य नियमों का भी पालन करना चाहिए.

Chandra Grahan 2026 Live: आज सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! न करें ये काम

चंद्र ग्रहण लाइव: आज का चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है. इस वजह से सिंह राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है. इन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव होने की आशंका है.

  1. ऐसे में आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके यश और कीर्ति का हानि हो.
  2. सावधानी से वाहन चलाएं.
  3. मन को संयमित रखें.
  4. क्रोध न करें.
  5. पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने से आपका मन बेचैन हो सकता है.

Chandra Grahan 2026 Live: आज शाम सफेद नहीं, गहरा लाल दिखेगा चांद, ब्लड मून का अद्भुत नजारा

चंद्र ग्रहण लाइव: आज शाम को चंद्र ग्रहण के समय चांद सफेद नहीं गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देगा, इस वजह से आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. यह दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा. खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के ऊपरी हिस्से से होकर गुजरता है और उस पर ओजोन परत से आने वाले प्रकाश का प्रभाव होता है तो उस समय चांद गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देता है.

Chandra Grahan 2026 Live: कब लगेगा चंद्र ग्रहण? भारत में इसके शुरू होने का समय क्या है?

चंद्र ग्रहण लाइव: आज का चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. इस चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर में 02 बजकर 16 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण के प्रच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर में 03 बजकर 21 मिनट पर होगा. वहीं खग्रास की शुरुआत शाम को 04 बजकर 35 मिनट पर होगा.

Chandra Grahan 2026 Live: सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल, कब तक रहेगा?

चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने के समय से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. आज सुबह 6:23 बजे से सूतक काल प्रारंभ है. सूतक काल ग्रहण के खत्म होने के साथ ही समाप्त होता है. इस वजह से आज का स्नान, दान आदि का कार्य ग्रहण के खत्म होने पर ही होगा क्योंकि पूरे दिन सूतक का प्रभाव रहेगा. या फिर दैनिक स्नान आप सूतक काल से पूर्व कर लें.

Chandra Grahan 2026 Live: फाल्गुन पू​र्णिमा में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में समापन

चंद्र ग्रहण लाइव: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है. आज के दिन फाल्गुन पूर्णिमा है. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुल पूर्णिमा तिथि सुबह से लेकर शाम को 05:07 पी एम तक है. उसके बाद से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. इस तरह से यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा में शुरू होकर प्रतिपदा में खत्म होगा. इस बार का चंद्र ग्रहण होली में पड़ा है. इस वजह से होलिका दहन और होली का त्योहार दो दिन का हो गया है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related