[ad_1]
Last Updated:
Fati Ediyon Mein Kya Lagaen: फटी एड़ियों के कारण बार-बार इन्हें छुपाने की टेंशन रहती है, तो यहां बताए गए घरेलू उपाय को ट्राई करके देखिए. न आपको पार्लर में पैसे खर्च करने की जरूर पड़ेगी और न ही महंगे क्रीम्स की. घर में रखी चीजें ही आपकी एड़ियों को सॉफ्ट और स्मूथ बना देंगे.
यदि आप दिन भर बिना चप्पल के दौड़ाभागी वाले काम करते हैं, या ज्यादा देर पानी या मिट्टी वाले जगहों पर रहते हैं, तो मुमकिन है कि आपकी एडियां फटी हो. एड़ियों को रोजाना तेल मालिश करने से इनकी चमक और स्मूथनेस बनी रहती है, लेकिन यदि आप इनकी देखभाव ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं, तो इनका सख्त और बेजान नजर आना तय है.
लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. बुरी तरह से फट चुकी एड़ियों को भी आप दोबारा मुलायम बना सकते हैं. इसके लिए आपक बस एक छोटा से घरेलू उपाय करना है. रातों रात ही इससे आपकी एड़ियां मुलायम और सॉफ्ट होने लगेंगे.
सूखी फटी एड़ी का इलाज
फड़ी एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के लिए होममेड पेस्ट तैयार करें. इसके लिए दो चम्मच नारियल का तेल, दो चम्मच ग्लिसरीन, चार चम्मच सरसों का तेल अब इसमें दो कैप्सूल विटामिन ई के और दो चार चम्मच ग्रेड की हुई मोमबत्ती लें. अब इन सभी चीजों को एक कटोरी या कोई भी पुराना सा बर्तन में एक-एक करके सारी चीजें डालते जाएं और सारी चीजों को तब तक पकाएं स्लो गैस पर जब तक कि मोम पिघल ना जाए अब आपको गैस से हटाना है उसके बाद बचे विटामिन ई कैप्सूल को इसके अंदर मिला देना है.
यूज करने का तरीका
जब हम इस रेमेडी को यूज करेंगे तब हमें ऐसा चाहिए कि बहुत ज्यादा गर्म भी न हो और ज्यादा ठंडा भी न हो. लेकिन इसे यूज करने से पहले ये जरूर देख लें कि पैर हल्के हल्के खराब हैं या बहुत ज्यादा. यदि स्थिति ज्यादा खराब नहीं है तब तो इस रेमेडी को बस लगाना शुरू कर दीजिए रात को सोने से पहले. लेकिन अगर आपके पैर बहुत ज्यादा खराब है तो पैरों को पहले साफ करना बहुत जरूरी है.
पैरों से डेड स्किन निकालने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले पानी गुनगुना करके एक टब में डाल दीजिए. पानी बहुत बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. इसके बाद इन पैरों को आप उस पानी के अंदर डाल दीजिए और इसमें एक पाउच शैंपू और कंडीशनर मिला दें. अब इसमें अच्छी तरह से अपने पैर को कुछ देर भिगोकर रखें.फिर उसके बाद आधा नींबू भी निचोड़ कर डाल दीजिए नींबू के छिलके को भी अंदर रख दीजिए 10 मिनट बाद आप इसी नींबू के छिलके से एड़ियों को रगड़ें. अब हमें ठंडे पानी से नॉर्मल पानी से पैरों को धोकर एक टॉवेल से सुखाना है
अब लगाएं पैरों पर पेस्ट
पैरों को सुखाने के बाद इसके नीचे एक काला कपड़ा रखें नीचे कोई काला कपड़ा रखें. अब जो हमने रेमेडी बनाई थी उसे हल्का गुनगना कर लें और एक लेप की तरह लगा लीजिए. इससे पर एक पन्नी लपेट लें क्योंकि ये हट जाएगी. पैरों को आप क्लिंग रैप से पैक कर लीजिए. रात को सोते टाइम आपको एक सॉक्स डाल के रखना है ये बिल्कुल फिक्स हो जाएगी जैसे मोम पैक हो जाता है.इसे सुबह उठने से पहले पूरा हटा दीजिए फिर ही आप चलिए चप्पल पहनें. बेहतर रिजल्ट के लिए रोजाना या हर दूसरे दिन इस उपाय को करें.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
[ad_2]
Source link
