ICAI CA Topper : सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट में महिलाओं का दबदबा, देखें कौन बना टॉपर

Date:

[ad_1]

ICAI CA Topper : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने रविवार को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2026 सेशन रिजल्ट जारी किया. सीए फाउंडेशन परीक्षा में टॉप 3 रैंक लड़कियों ने हासिल की है. साथ ही सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भी दूसरी और तीसरी रैंक लड़कियों की है. सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाएं देने वाले परीक्षार्थी अपने रिजल्ट आईसीएआई की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

सीए फाउंडेशन टॉपर

आईसीएआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सीए फाउंडेशन में मदुरई की लोगप्रिया पीपी ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. उनके 400 में से 366 मार्क्स (91.50%) हैं. जबकि मिंडापुर की खुशी सिकारिया ने दूसरी रैंक हासिल की है. उनके 365 मार्क्स (91.25%) हैं. वहीं, कन्नूर की हिबा बी ने 361 मार्क्स (90.25%) के साथ तीसरी रैंक हासिल की है.

सीए इंटरमीडिएट टॉपर

सीए इंटरमीडिएट में ऐलनाबाद के कन्हैया लाल ने 600 में से 508 मार्क्स (84.67%) लाकर ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है. उसके बाद दूसरा स्थान पेरिन्टलमन्ना की फातिमा शहजा के ने 504 मार्क्स (84%) ने हासिल किया है. तीसरे स्थान पर फरीदाबाद की वान्या बंसल हैं. जिनके 498 मार्क्स ( 83%) हैं.

कैसा रहा सीए रिजल्ट

फाउंडेशन एग्जाम 2026 के लिए कुल 57,238 पुरुष कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 11,523 पास हुए, जबकि 52,456 महिला कैंडिडेट शामिल हुईं, जिनमें से 9,576 पास हुईं. यह एग्जाम पूरे भारत में 566 सेंटर्स पर हुआ था, और पुरुष कैंडिडेट का पास परसेंटेज 20.13 परसेंट है जबकि महिला कैंडिडेट का 18.26 परसेंट है. फाउंडेशन रिजल्ट का ओवरऑल पास परसेंटेज 19.23 है.

इंटरमीडिएट एग्जाम में, ग्रुप 1 के लिए 1,05,526 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 14,733 पास हुए, और ग्रुप 2 के लिए 69,477 शामिल हुए, जिनमें से 10,798 पास हुए. दोनों ग्रुप्स में, 41,798 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 3,924 पास हुए. ग्रुप 1 का कुल पास प्रतिशत 13.96 प्रतिशत, ग्रुप 2 का 15.54 प्रतिशत और दोनों ग्रुप का 9.39 प्रतिशत है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related