[ad_1]
Last Updated:
Gud Imli Chutney Recipe: खट्टी-मीठी इमली सेहत के लिए बहुत हेल्दी होती है. आमतौर पर लोग इमली की चटनी बनाकर खाते हैं. इमली कुछ रेसिपी में भी डाली जाती है. गुड़ वाली इमली की चटनी लोग बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि इसे बनाने में काफी समय लगता है. आप यहां बताई गई रेसिपी से सिर्फ 2 मिनट में गुड़ वाली खट्टी-मीठी इमली की चटनी बना सकते हैं. जानिए कैसे…
इमली की चटनी बनाने की रेसिपी.
Gud Imli Chutney Recipe: खाने में यदि चटनी का स्वाद जुड़ जाए तो खाने के स्वाद दोगुना हो जाता है. गर्मियों के मौसम में ऐसे भी भोजन काफी स्वादहीन लगने लगता है. ऐसे में चटनी, अचार, दही काफी लोग भोजन में शामिल करते हैं. आप हरी धनिया की चटनी, आंवला की चटनी या फिर कोई अचार शामिल तो करते हैं, लेकिन जब घर पर चाट, टिक्की, दही बड़े, दही भल्ले आदि बनाकर खाते हैं तो उसमें एक चटनी की जरूरत बहुत महसूस होती है. वह चटनी है इमली की चटनी. कुछ लोगों को लगता है कि इमली की चटनी बनाना बहुत मेहनत का काम है, लेकिन ऐसा नहीं है. आप सिर्फ 2 मिनट में घर पर खट्टी-मीठी इमली की चटनी बना सकते हैं. इसके लिए आपको चीनी नहीं, बल्कि गुड़ की जरूरत होगी, क्योंकि यहां बता रहे हैं स्वादिष्ट गुड़ वाली इमली की चटनी बनाने की रेसिपी. ये रेसिपी शेयर की है मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर.
गुड़ वाली इमली चटनी में बनाने में समय
रेसिपी: 2 मिनट में बनने वाली गुड़ इमली की चटनी
पकाने का समय: 2 मिनट
सर्विंग: 4-5
गुड़ वाली इमली चटनी बनाने के लिए सामग्री
1/2 कप गुड़ पाउडर
1/4 कप इमली का पेस्ट
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा
1/2 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च
स्वादानुसार नमक
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link
