[ad_1]
Last Updated:
Iran War News Decoy Use: ईरान-अमेरिका युद्ध में मुस्लिम देश ईरान सिर्फ हथियारों से जंग नहीं लड़ रहा, वो कुछ ऐसी रणनीति तैयार कर रहा है, जिसमें उसका नुकसान कम हो और दुश्मन का ज्यादा. इसी के तहत उसने अपने मित्र देश चीन से कुछ ऐसे हथियार मंगाए हैं, जो इस जंग में अमेरिका का खासा नुकसान करा रहे हैं. एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चीन ने 9 लाख हथियारों की पूरी फ्लीट लगा दी है, लेकिन ये हैं क्या?
चीन से स्पेशल हथियार मंगा रहा है ईरान.
ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर सिर्फ मेनस्ट्रीम मीडिया ही नहीं सोशल मीडिया पर भी खूब खबरें शेयर की जा रही हैं. हाल ही में इजरायली डिफेंस फोर्स ने ईरान में एक Mi-17 हेलिकॉप्टर पर किए गए हमले का वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बन गया. इस वीडियो में IDF ने कहा कि ईरानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट नष्ट कर दिए गए लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ये पेंट किए हुए लग रहे हैं. अब एक ऐसी ही और चाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जो ईरान अपने दुश्मनों को पस्त करने के लिए चल रहा है.
दरअसल इस चर्चा के दौरान एक और दावा सामने आया कि ईरान ने चीन से खास हथियारों की पूरी फौज मंगा ली है, जिससे को वो अमेरिका का मुकाबला करने वाला है. GPX प्रेस की एक पोस्ट में कहा गया कि ईरान ने चीन से 9 लाख से अधिक नकली हथियार आयात किए हैं, जिनमें टैंक, मिसाइल कैरियर्स और बैलिस्टिक मिसाइलों के नकली मॉडल शामिल हैं. इसकी खासियत ये है कि फूलने के बाद ये दूर से बिल्कुल असली टैंकर और मिसाइलों की तरह लगते हैं. आसमान में उड़ते फाइटर जेट तो इन्हें टार्गेट मान लेते हैं लेकिन उनकी महंगी मिसाइलें वेस्ट हो जाती हैं.
टैंकर, मिसाइलें… पर गजब का है झोल
चीन में इस तरह के खिलौने खूब बनते हैं और पसंद किए जाते है लेकिन ईरान इन फुलाए जाने वाले नकली हथियारों का जबरदस्त इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि हम GPX प्रेस की इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन अगर ईरान ऐसा कर रहा है, दो दुश्मन को चकमा देने की ये दिलचस्प चाल है. हमारी ओर से दी जा रही जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हुई है.
These are the weapons that the United States is targeting in Iran.
It is worth noting that Iran reportedly imported more than 900,000 inflatable decoy models from China, including tanks, missile carriers, and ballistic missiles with their launch bases—all inflatable. 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/yXneBQ7C7T
[ad_2]
Source link
