News18 Showsha Reel Awards 2026: जूरी के पैमाने पर खरे उतरे सान्या-मनोज-विशाल, टैलेंट के दम पर जीते टॉप अवॉर्ड

Date:

[ad_1]

Last Updated:

न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 की शाम भारतीय सिनेमा और ओटीटी के बेहतरीन टैलेंट के नाम रही. इस साल जूरी चॉइस अवॉर्ड्स में नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को बेस्ट फिल्म और विशाल जेठवा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. सान्या मल्होत्रा ने फिल्म ‘मिसेज’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता, जबकि मनोज बाजपेयी और मोना सिंह को वेब सीरीज कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया. रीमा कागती को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया. प्रियदर्शन और महिमा चौधरी जैसे दिग्गजों की जूरी ने क्रिएटिविटी और प्रभाव को आधार मानकर इन विजेताओं का चयन किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सान्या मल्होत्रा ने फिल्म ‘मिसेज’ से अपना टैलेंट साबित किया.

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर चमक-धमक देखने को मिली है. मौका था ‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’ का, जहां सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि असली टैलेंट को भी जी भरकर सराहा गया. इस खास रात में उन कलाकारों और कहानियों को जूरी अवॉर्ड्स से नवाजा गया, जिन्होंने पिछले एक साल में हमारे दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. जूरी पैनल में प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी और महिमा चौधरी जैसे बड़े नाम शामिल थे, जिन्होंने बहुत सोच-समझकर कला और प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विजेताओं का चुनाव किया. यह शाम वाकई में उन दिग्गजों के नाम रही, जिन्होंने अपनी मेहनत से सिनेमा के स्तर को एक पायदान और ऊपर उठाया है.

इस बार जूरी की पसंद में सान्या मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी जैसे मंझे हुए कलाकारों का दबदबा रहा. सान्या मल्होत्रा ने फिल्म ‘मिसेज’ में अपनी कमाल की एक्टिंग से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह हर तरह के किरदार में जान फूंक सकती हैं. वहीं, वेब सीरीज की दुनिया के बेताज बादशाह मनोज बाजपेयी को ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. इसके साथ ही विशाल जेठवा ने फिल्म ‘होमबाउंड’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया और बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया. मोना सिंह को भी उनकी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला. इन सितारों की जीत यह बताती है कि दर्शक अब केवल स्टार पावर नहीं, बल्कि बेहतरीन अदाकारी को पसंद कर रहे हैं.

होमबाउंड’ को मिला बेस्ट फिल्म अवॉर्ड
अवॉर्ड्स की लिस्ट पर नजर डालें तो नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को बेस्ट फिल्म चुना गया, जबकि रीमा कागती को ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. नए कलाकारों में ऐश्वर्य ठाकरे और शुभांगी दत्त ने अपनी पहली ही फिल्मों से जूरी का दिल जीत लिया. स्पेशल मेंशन कैटेगरी में मोनिका पंवार और सुपर्ण एस वर्मा के काम को भी सराहा गया. कुल मिलाकर, यह अवॉर्ड शो इस बात का सबूत है कि चाहे फिल्में हों या ओटीटी, आज के दौर में नए आइडियाज और विजनरी डायरेक्टर्स की भरमार है. सभी विजेताओं को उनकी इस शानदार कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई!

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related