News18 Showsha Reel Awards 2026: ‘होमबाउंड’ और ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ का जलवा; सानिया-माधुरी दीक्षित ने जीते बड़े खिताब

Date:

[ad_1]

नई दिल्ली. मनोरंजन जगत की एक और जादुई शाम का गवाह बना ‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’. जब मनीष पॉल की हाजिरजवाबी और मिनी माथुर की शालीनता एक साथ मिली, तो पूरे ऑडिटोरियम में चार चांद लग गए. भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया के दिग्गज सितारे, दूरदर्शी निर्देशक और डिजिटल क्रिएटर्स एक ही छत के नीचे जमा हुए, जहां साल भर की बेहतरीन कहानियों और अभिनय का जश्न मनाया गया.

इस साल जूरी और पॉपुलर च्वाइस, दोनों ही श्रेणियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. सानिया मल्होत्रा ने अपनी फिल्म ‘मिसेज’ (Mrs.) में अपने संजीदा अभिनय के लिए ‘बेस्ट एक्टर (फीमेल) – जूरी’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. वहीं, ओटीटी की दुनिया में माधुरी दीक्षित का जादू बरकरार रहा. उन्हें वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – वेब सीरीज (फीमेल)’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. जूरी की पसंद में मोना सिंह ने भी बाजी मारी, जिन्हें ‘द बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – वेब सीरीज (फीमेल) – जूरी’ अवॉर्ड दिया गया.

‘होमबाउंड’ और ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ की धूम
फिल्म ‘होमबाउंड’ इस शाम की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी. फिल्म ने न केवल ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब जीता, बल्कि इसके लिए विशाल जेथवा को ‘बेस्ट एक्टर (मेल)’ और नीरज घेवान को ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले’ के सम्मान से नवाजा गया.

निर्देशन की श्रेणी में रीमा कागती ने बाजी मारी. उन्हें फिल्म ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए ‘बेस्ट डायरेक्टर’ चुना गया. मालेगांव के सिनेमाई जुनून को पर्दे पर उतारने के उनके हुनर को जूरी ने खूब सराहा.

दिग्गजों को मिला ‘रील लीजेंड’ सम्मान
समारोह का सबसे भावुक और गौरवशाली क्षण वह था जब भारतीय सिनेमा की दो महान हस्तियों को सम्मानित किया गया. ‘जुबली गर्ल’ आशा पारेख और अपनी ममतामयी मुस्कान से दशकों तक राज करने वाली फरीदा जलाल को ‘रील लीजेंड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.

संगीत और नई प्रतिभाओं का संगम
संगीत की दुनिया में शिल्पा राव ने ‘उल जुलूल इश्क’ के लिए बेस्ट सिंगर (फीमेल) का खिताब जीता. पुरुषों में फहीम अब्दुल्ला (‘सैयारा’) और संचेत टंडन (‘हमसफर’) को संयुक्त रूप से बेस्ट सिंगर (मेल) चुना गया.

नई प्रतिभाओं की बात करें तो ऐश्वर्य ठाकरे (‘निशांची’) और शुभांगी दत्त (‘तन्वी द ग्रेट’) ने क्रमशः बेस्ट डेब्यू मेल और फीमेल के अवॉर्ड्स अपने नाम किए. बता दें, इस साल के विजेताओं का चयन करने वाले जूरी पैनल में दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी, सौरभ सचदेवा, तन्वी आजमी और महिमा चौधरी जैसे नाम शामिल थे, जिन्होंने कला के उच्चतम मानकों को ध्यान में रखते हुए इन सितारों को चुना.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related