Petrol Price : युद्ध के बीच 93 डॉलर के करीब पहुंचा क्रूड, यूपी से बिहार तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

युद्ध के बीच 93 डॉलर के करीब पहुंचा क्रूड, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा असर

Last Updated:

Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह देश के तमाम शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें 93 डॉलर के आसपास पहुंचने के बावजूद घरेलू बाजार में खुदरा कीमतें नीचे आ गई हैं.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. अमेरिका और इजराइल मिलकर जितना ज्‍यादा ईरान पर बम और मिसाइलें बरसा रहे हैं, उतनी ही तेजी से कच्‍चे तेल की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं. ग्‍लोबल मार्केट में शनिवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 93 डॉलर के करीब जाता दिख रहा है. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा है. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिखा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 5 पैसे गिरावट के साथ 94.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे गिरकर 87.98 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 29 पैसे सस्‍ता होकर 94.41 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 34 पैसे सस्‍ता होकर 87.47 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 58 पैसे सस्‍ता होकर 105.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 54 पैसे गिरावट के साथ 91.78 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी काफी बढ़ा है और 90.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 91.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related