Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज दान करना फलदायी! मिल सकता है सुख संकेत, ज्योतिष ने क्या बताया

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: अक्सर हर व्यक्ति अपनी राशि के बारे में जानना चाहता है कि आज उसका दिन कैसा रहेगा. काशी के ज्योतिषाचार्य ने वृषभ राशि के जातकों के लिए बताया कि आज इन राशि वालों का पूरा दिन कैसा रहेगा और उन्हें किन बातों का ध्यान देना चाहिए.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 2 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. आज आपको नए दोस्त भी मिलेंगे, जिनकी मदद से आपका कोई काम बनेगा. आज आप अपने वाणी पर संयम रखें. आज आप किसी जरूरतमंद को दान जरूर दें. हो सके तो उसे भरपेट भोजन भी कराएं.

बिजनेस में बम्पर मुनाफा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें दिन दोगुनी और रात चौगुनी वृद्धि के योग है. आज आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र पर काम करें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको बॉस की फटकार पड़ सकती है. इसलिए आप काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न बरतें. आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा.

रिश्तों में आएगी मधुरता

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को रेड रोज उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आप बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

शिवलिंग पर चढ़ाएं दही

आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग पर दही अर्पित करेंगे, तो आपके करियर में आपको सफलता जरूर हाथ लगेगी. इसके साथ ही वैवाहिक कष्ट भी दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related